सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kanker News ›   Youth Befriends Minor on Instagram Then Elopes with Her and Commits Harassment Accused Arrested in Kanker

कांकेर : नाबालिग के साथ युवक ने इंस्ट्राग्राम में की दोस्ती, फिर घर से भगाकर किया अनाचार, आरोपी गिरफ्तार

अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 21 Mar 2026 07:02 PM IST
विज्ञापन
सार

कांकेर जिले के चारामा में रहने वाली एक नाबालिक के साथ युवक ने इंस्ट्राग्राम में दोस्ती करने के बाद  भगा कर ले गया। आरोपी ने उसके साथ अनाचार भी किया।
 

Youth Befriends Minor on Instagram Then Elopes with Her and Commits Harassment Accused Arrested in Kanker
पुलिस हिरासत में आरोपी
विज्ञापन

विस्तार

कांकेर जिले के चारामा में रहने वाली एक नाबालिक के साथ एक युवक ने इंस्ट्राग्राम में दोस्ती करने के बाद उसे अपने साथ भगा कर ले गया, जहाँ आरोपी ने उसके साथ अनाचार भी किया, वही घटना के बाद नाबालिक के परिजनों ने पुलिस में मामला दर्ज कराया, जहाँ पुलिस ने घटना के बाद से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जानकारी देते हुए चारामा थाना प्रभारी ने बताया कि प्रार्थिया द्वारा 24 दिसम्बर 2025 को थाना चारामा में रिपोर्ट दर्ज कराये कि उसकी नाबालिग पुत्री को अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर अपहरण कर अपने साथ भगा कर ले गया।

Trending Videos


रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने गुम इंसान दर्ज कर धारा 137(2), 64, 64(2)(ड) बीएनएस एवं 4, 6 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला कर जांच में लिया गया, जांच के दौरान नाबालिग को बरामद कर उसके बयान लिए गए, जिसमें नाबालिक ने बताया कि आरोपी सौरभ उर्फ बिट्टू शर्मा निवासी सतना, मध्यप्रदेश ने इंस्टाग्राम के माध्यम से दोस्ती कर उसे अपने साथ भगा कर ले गया, जहाँ उसके साथ दुष्कर्म किया, घटना के बाद से आरोपी फरार हो गया था, पुलिस ने सायबर की मदद से आरोपी का पता पुणे (महाराष्ट्र) में होना पता चला, जिस पर पुलिस टीम को रवाना किया गया, टीम द्वारा आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया, जिसमें आरोपी ने घटना को अंजाम देने की बात को स्वीकार किया, आरोपी को 20 मार्च को गिरफ्तार कर न्यायालय कांकेर में पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांकेर पुलिस की अपील

कांकेर पुलिस द्वारा ऐसे मामले को देखते हुए आमजन से अपील की जाती है कि इंस्टाग्राम एवं अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अज्ञात व्यक्तियों से दोस्ती ना करे, साथ ही सावधानी बरतें, किसी भी संदिग्ध या आपराधिक मामलों की सूचना पुलिस को दें, उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस द्वारा इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 9479155125 जारी किया गया है, जिसमें दी गई सूचना एवं पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाने की बात कही गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed