{"_id":"676130f7678d9669090c7e36","slug":"chamber-of-commerce-elections-after-six-years-voting-will-be-held-from-8-am-to-4-pm-in-kanker-2024-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanker: छह साल बाद चेंबर ऑफ कॉमर्स का चुनाव, सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक होगा मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanker: छह साल बाद चेंबर ऑफ कॉमर्स का चुनाव, सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक होगा मतदान
अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर
Published by: Digvijay Singh
Updated Tue, 17 Dec 2024 01:36 PM IST
विज्ञापन
सार
कांकेर चेंबर ऑफ कॉमर्स का चुनाव 6 साल के बाद हो रहा है जिसको लेकर आज मतदान जारी है, सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा जिसके बाद शाम 5 बजे से मतगणना शुरू होगी और शाम तक नतीजे आ जाएंगे।
छह साल बाद चेंबर ऑफ कॉमर्स का चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
कांकेर चेंबर ऑफ कॉमर्स का चुनाव 6 साल के बाद हो रहा है जिसको लेकर आज मतदान जारी है, सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा जिसके बाद शाम 5 बजे से मतगणना शुरू होगी और शाम तक नतीजे आ जाएंगे। इस बार चेंबर चुनाव में 2 पैनल मैदान में है, एक पैनल में पूर्व अध्यक्ष महिपाल मेहरा अपनी टीम के साथ मैदान में है, तो वहीं दूसरे पैनल में पूर्व महामंत्री अनूप शर्मा इस बार अध्यक्ष की दावेदारी कर रहे है।
Trending Videos
लंबे समय बाद हो रहे चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव को लेकर व्यापारियों में इस बार खासा उत्साह भी देखा जा रहा है। अध्यक्ष प्रत्याशी अनूप शर्मा ने कहा कि पूर्व अध्यक्ष ने अपने कार्यकाल के दौरान व्यापारी हित में कोई कार्य नहीं किया है उन्होंने दावा किया कि इस बार उनके नए पैनल को व्यापारी भारी मत से विजय दिलाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व अध्यक्ष महिपाल मेहरा ने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में व्यापारी के हितों में कई कार्य किए है, जो व्यापारी गलत कामों में लिप्त थे उनका साथ उन्होंने नहीं दिया जिसे मुद्दा बनाया जा रहा है, उन्होंने कहा कि इस चुनाव में भी उनका पैनल जीतकर आएगा और व्यापारी हित में काम करेगा और गलत काम करने वाले व्यापारियों को आगे भी साथ नहीं दिया जाएगा। चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव के नतीजे आज शाम तक आ जाएंगे।