IPL 2026: कौन सी टीमें खेलेंगी प्लेऑफ? शुरुआती छह मुकाबलों के बाद केविन पीटरसन ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी
इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन ने आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली टीमों को लेकर भविष्यवाणी की है। उन्होंने किन चार टीमों के नाम सुझाए हैं, आइये जानते हैं...
विस्तार
दिल्ली कैपिटल्स के पूर्व मेंटर रह चुके पीटरसन के अनुसार, मुंबई इंडियंस (एमआई), दिल्ली कैपिटल्स (डीसी), राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में पहुंच सकती हैं। हालांकि, उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के अचानक चोटिल होने की वजह से इसमें बदलाव भी हो सकता है।
पीटरसन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर लिखा, 'इस सीजन में आईपीएल के पहले राउंड के मुकाबले देखने के बाद और अभी की स्थिति के हिसाब से एमआई, डीसी, आरआर और पीबीकेएस चार टीमें होंगी, जो प्लेऑफ में पहुंच सकती हैं। हालांकि चोट या फिर किसी और कारण से इसमें बदलाव भी हो सकता है।'
Having watched the first round of matches in the IPL this season, as it stands, just on observations, this could be the top 4.
— Kevin Pietersen🦏 (@KP24) April 3, 2026
MI, DC, RR, PUNJAB
This can all change with injuries etc, but that’s how I see it atm.
पीटरसन ने मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को अपनी इस लिस्ट में शामिल नहीं किया है। उन्होंने कहा कि मेरे हिसाब से आरसीबी के लिए इस सीजन मिडिल ओवर्स, स्पिनर्स और हेजलवुड की फिटनेस चिंता का विषय होगी। आरसीबी ने टूर्नामेंट का आगाज जीत के साथ किया है। टीम ने पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को छह विकेट से हराया था।
इन टीमों को करना होगा कुछ खास
45 साल के इस खिलाड़ी के मुताबिक, पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके), तीन बार की विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और 2016 में खिताब को अपने नाम करने वाली सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) को टाइटल की दौड़ में शामिल होने के लिए कुछ असाधारण करना होगा और बड़े बदलाव लाने होंगे। छह मुकाबलों के बाद आईपीएल 2026 के प्वाइंट्स टेबल में राजस्थान रॉयल्स की टीम पहले स्थान पर है। टीम का नेट रन रेट 4.171 है, जबकि दूसरे नंबर पर आरसीबी मौजूद है।