सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PSL 2026: David Warner Clash with Moeen Ali Australian Player Responds to Ajay Jadeja's Post Video Goes Viral

PSL 2026: मोईन अली से भिड़े डेविड वॉर्नर? अजय जडेजा की पोस्ट पर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने दिया जवाब; Video वायरल

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 03 Apr 2026 04:15 PM IST
विज्ञापन
सार

पीएसएल 2026 में मैच के बाद डेविड वॉर्नर का मोईन अली के साथ एक अजीब वीडियो वायरल हुआ, जिसे देखकर फैंस ने विवाद की अटकलें लगाईं। बाद में वॉर्नर ने साफ किया कि वह सिर्फ हैदर अजहर से विपक्षी खिलाड़ियों से पहले हाथ मिलाने को कह रहे थे, कोई बहस नहीं हुई थी।

PSL 2026: David Warner Clash with Moeen Ali Australian Player Responds to Ajay Jadeja's Post Video Goes Viral
डेविड वॉर्नर की मोईन अली से हुआ झगड़ा - फोटो : X (videograb)
विज्ञापन

विस्तार

पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) 2026 के एक मैच के बाद डेविड वॉर्नर का एक अजीब सा ऑन-फील्ड मोमेंट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। इस वीडियो को लेकर फैंस तरह-तरह के कयास लगाने लगे, क्या वॉर्नर की अपने ही साथियों से बहस हुई थी? मामला बढ़ता देख खुद वॉर्नर को सामने आकर सफाई देनी पड़ी।
Trending Videos

क्या था पूरा मामला?
कराची किंग्स की जीत के बाद वॉर्नर अपने कुछ साथियों और टीम डायरेक्टर हैदर अजहर के साथ बातचीत करते दिखे। वीडियो में उनकी बॉडी लैंग्वेज थोड़ी असहज लगी, जिससे लोगों को लगा कि शायद कोई विवाद हुआ है। इस वीडियो को पूर्व भारतीय क्रिकेटर अजय जडेजा ने भी अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसके बाद चर्चा और तेज हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

वॉर्नर ने दी सफाई
जब एक फैन ने इस घटना के बारे में पूछा, तो वॉर्नर ने खुद जवाब देते हुए स्थिति साफ की। उन्होंने कहा कि वह बस हैदर अजहर से कह रहे थे कि पहले विपक्षी टीम के खिलाड़ियों से जाकर हाथ मिलाएं। यानी जो बहस लग रही थी, वो दरअसल एक सामान्य क्रिकेटिंग शिष्टाचार से जुड़ी बातचीत थी कोई विवाद नहीं है।

मैच में कैसा रहा प्रदर्शन?
मैच की बात करें तो कराची किंग्स ने शानदार जीत दर्ज की। डेविड वॉर्नर ने 46 गेंदों में 50 रन बनाकर टीम को मजबूत शुरुआत दी। असली हीरो रहे आजम खान, जिन्होंने 34 गेंदों में 74 रन ठोक दिए। विपक्ष की ओर से डेरिल मिचेल (65) और सैम बिलिंग्स ने अच्छा योगदान दिया, लेकिन टीम जीत नहीं पाई। अंत में मोहम्मद अब्बास अफरीदी ने चौका लगाकर मैच खत्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed