सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kanker News ›   Child dies due to lack of treatment overflowing Kotri river becomes an obstacle family members in bad conditio

कांकेर: इलाज के अभाव में बच्चे की मौत, उफनती कोटरी नदी बनी बाधा, परिजनों का बुरा हाल

अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 23 Aug 2025 03:37 PM IST
विज्ञापन
सार

कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा विकासखंड के अंदरूनी कंदाड़ी के बालक की इलाज के अभाव में मौत हो गई। माता-पिता उसका इलाज कराने उफनती कोटरी नदी के उस पार नहीं ले जा सके, जिसकी वजह से बालक विजय नुरूटी की मौत हो गई है। 
 

Child dies due to lack of treatment overflowing Kotri river becomes an obstacle family members in bad conditio
इलाज के आभाव में बच्चे की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा विकासखंड के अंदरूनी कंदाड़ी के बालक की इलाज के अभाव में मौत हो गई। माता-पिता उसका इलाज कराने उफनती कोटरी नदी के उस पार नहीं ले जा सके, जिसकी वजह से बालक विजय नुरूटी की मौत हो गई है। 

Trending Videos


कोयलीबेड़ा के ग्राम पंचायत कंदाड़ी के आश्रित ग्राम आलदंड के 8 वर्षीय बालक विजय नुरेटी को 19 अगस्त की रात तेज बुखार आने लगा। इलाके में स्वास्थ्य सुविधा नहीं होने से परिजन घरेलू उपचार करते रहे। 20 अगस्त तक बुखार नहीं उतरा तो पिता व परिजन उसे ईलाज के लिए बांदे अस्पताल ले जाने रवाना हुए। रास्ते में कोटरी नदी का जलस्तर काफी बढ़ा हुआ था। पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश से नदी उफान पर होने से नाव भी नहीं चल पा रही है। बालक को उचित इलाज नहीं मिलने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोटरी नदी के उस पार सितरम में अस्पताल जरूर है, लेकिन वहां विभाग का कोई स्टाफ नहीं है। नदी के उस पार दो ग्राम पंचायत कंदाड़ी व सितरम है। सितरम में उप स्वास्थ्य केंद्र है। नदी इस पार के दोनों ग्राम पंचायत के 10 आश्रित गांव इसी उप स्वास्थ्य केंद्र के भरोसे हैं। पिता ने एक बार सितरम तक बालक को ले जाने कोशिश की, लेकिन वहां कोई स्टाफ ही नहीं था।

पांच साल पहले दो पुल स्वीकृत, काम शुरू नहीं
कोटरी नदी के उस पार के दो ग्राम पंचायत कंदाड़ी व सितरम को जोड़ने पांच साल पहले कंदाड़ी व बेठिया के बीच व मरबेड़ा में दो पुल स्वीकृत हुए थे। पुल की लागत 9-9 करोड़ रूपए है। पुल स्वीकृत होने के दो साल बाद मरबेड़ा में पुल का काम शुरू हुआ, लेकिन कुछ दिन बाद बंद हो गया। ठेकेदार वापस ही नहीं आया। कंदाड़ी व बेठिया के बीच पुल का कार्य अब तक शुरू ही नहीं हुआ है।

बच्चे के मौत की कोई सूचना नहीं
बीएमओ कोयलीबेड़ा संजीव वैष्णव ने कहा सितरम क्षेत्र में किसी बच्चे की मौत की सूचना नहीं है। वहां के लोगों की तबीयत खराब होने की भी कोई सूचना नहीं है। सितरम में एएनएम पदस्थ है। वर्तमान में उनकी हड़ताल चल रही है इस कारण क्षेत्र में नहीं रही होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed