{"_id":"6889d33e7a1bbf566e0a32d0","slug":"drug-addiction-ended-the-life-of-one-and-career-of-three-three-arrested-on-murder-charges-in-kanker-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांकेर: नशे ने एक की जिंदगी और तीन का करियर किया खत्म, हत्या के आरोप में तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांकेर: नशे ने एक की जिंदगी और तीन का करियर किया खत्म, हत्या के आरोप में तीन गिरफ्तार
अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर
Published by: Digvijay Singh
Updated Wed, 30 Jul 2025 01:39 PM IST
विज्ञापन
सार
कांकेर शहर के बरदेभाटा इलाके में सोमवार शाम चाकू से गोद कर एक युवक की हत्या कर दी गई थी। रात भर पुलिस आरोपियों की धर पकड़ करती रही। मामले में हत्या के तीनों आरोपियों को आज कांकेर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
कांकेर शहर के बरदेभाटा इलाके में सोमवार शाम चाकू से गोद कर एक युवक की हत्या कर दी गई थी। रात भर पुलिस आरोपियों की धर पकड़ करती रही। मामले में हत्या के तीनों आरोपियों को आज कांकेर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसमें एक नाबालिग भी है। हत्या का कारण आपसी रंजिश है। रंजिश का कारण है नशा,जिसके चलते दोनों पक्षों में सुबह से चल रहा विवाद इतना बढ़ गया की शाम को एक की हत्या हो गई।
Trending Videos
हत्या के पहले का एक वीडियो भी सामने आया है। हत्या में बिना शर्ट का दिख रहा व्यक्ति शिवा वाल्मीकि है। जिसका नाबालिक आरोपी के साथ हाथापाई हो रहा है, वीडियो में साफ तौर पर सुना जा सकता है जिसमे हथियार निकालने की बात हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरतलब है कि नगर पालिका सफाईकर्मी शिव वाल्मिकी 22 साल निवासी टिकरापारा कांकेर सोमवार सुबह नया बसस्टैंड के निकट नाश्ता ठेला पहुंचा था। यहां नाबालिग बालक से पुरानी रंजिश के चलते विवाद हुआ। यहां तो विवाद शांत हो गया, लेकिन आरोपी नाबालिग बालक को यह बात बुरी लग गई थी।