सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kanker News ›   Main accused of beating and throwing from bridge arrested in Kanker

Kanker: मारपीट कर पुल से फेंकने का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, करीब एक साल से था फरार

अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 26 Mar 2026 05:59 PM IST
विज्ञापन
सार

करीब एक साल पहले मारपीट कर पुल से फेंकने के मामले में मुख्य आरोपी विक्रम सारथी को दुर्ग से गिरफ्तार किया गया। उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया।

Main accused of beating and throwing from bridge arrested in Kanker
पुलिस हिरासत में आरोपी
विज्ञापन

विस्तार

Trending Videos

कांकेर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में करीब एक साल पहले हुए एक आपसी विवाद में मारपीट कर पुल से नीचे फेंकने की घटना के मुख्य आरोपी विक्रम सारथी को हाल ही में दुर्ग से गिरफ्तार किया गया है। उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

थाना प्रभारी कोतवाली ने बताया कि प्रार्थी सतीश दीपक (53 वर्ष) ने 9 जनवरी 2025 को मामला दर्ज कराया था। उन्होंने बताया कि वे अपने दोस्त सुधरा चौहान के साथ पुराने बस स्टैंड गए थे। रात लगभग 8:30 बजे बस स्टैंड पुल के पास विक्रम सारथी, आशीष सारथी और अन्य साथियों ने उनका रास्ता रोका। आरोपियों ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने धारदार हथियार से हमला कर प्रार्थी के नाक और आंख में चोट पहुंचाई। इसके बाद दोनों को पुल के नीचे फेंककर फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज होने के बाद जांच शुरू की। आरोपी आशीष सारथी और सूरज देहारी को 10 जनवरी 2025 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया था। मुख्य आरोपी विक्रम सारथी घटना के बाद से फरार था और गिरफ्तारी से बचने के लिए ठिकाना बदल रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दुर्ग में घेराबंदी कर उसे पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed