{"_id":"689b33660d5b5f55e40f00b5","slug":"girlfriend-becomes-a-thief-to-get-a-bike-for-her-boyfriend-loots-her-own-acquaintance-house-arrested-in-kanker-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांकेर: प्रेमी को बाइक दिलाने के लिए प्रेमिका बनी चोर, अपने ही परिचित के घर में किया हाथ साफ, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांकेर: प्रेमी को बाइक दिलाने के लिए प्रेमिका बनी चोर, अपने ही परिचित के घर में किया हाथ साफ, गिरफ्तार
अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर
Published by: Digvijay Singh
Updated Tue, 12 Aug 2025 06:04 PM IST
विज्ञापन
सार
कांकेर में बॉयफ्रेंड को बाइक दिलवाने प्रेमिका चोर बन गई और सुने मकान से 95 हजारी नगदी समेत 2 लाख की चोरी को अंजाम दे डाला।
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
कांकेर में बॉयफ्रेंड को बाइक दिलवाने प्रेमिका चोर बन गई और सुने मकान से 95 हजारी नगदी समेत 2 लाख की चोरी को अंजाम दे डाला आज कांकेर पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि प्रेमी के लिए बाइक खरीदने प्रेमिका ने परिचित के घर चोरी का प्लान बनाया था. और चोरी की वारदात को अंजाम दिया था. कांकेर पुलिस ने प्रेमी प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया है. पूरा मामला हल्बा चौकी अंतर्गत का है।
Trending Videos
कांकेर पुलिस ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकरी दी कि 9 अगस्त को हल्बा चौकी अंतर्गत डूमरपानी गांव के रहने वाले कन्हैया पटेल ने चोरी की शिकायत दर्ज कराया था. अज्ञात चोरी के आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी थी। पता तलाश के दौरान सूचना मिला कि करूणा पटेल और ताम्रध्वज विश्वकर्मा चोरी के दिन संदिग्ध अवस्था में गांव में घुम रहे थे, सूचना पर महिला और पुरूष को पुलिस अभिरक्षा में लेकर कड़ाई से पूछताछ करने पर करूणा पटेल ने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि अपने प्रेमी ताम्रध्वज विश्वकर्मा को मोटर सायकल खरीदने के लिए पैसे की जरूरत होने पर दोनों मिलकर अपने परिचित के घर पर चोरी करने की योजना बनायी।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपिया ने प्रार्थी के घर में रखे बसूला से कमरे का ताला तोड़ी और कमरे के अंदर गयी जहॉ पर कमरे में दो पेटियॉ थी जिसे तोड़कर नगद पैसा और जेवर को चोरी करके घर से बाहर निकल गयी और अपने प्रेमी ताम्रध्वज विश्वकर्मा को गाड़ी खरीदने के लिए नगद रकम को दे दी और जेवर को अपने घर में ले गयी थी। पुलिस द्वारा चोरी का रकम 95 हजार नगद ताम्रध्वज विश्वकर्मा के घर से और 2 लाख के जेवर करूणा पटेल के घर से बरामद किया है. दोनों आरोपी को कांकेर पुलिस ने गिरफ्तार के न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।