सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kanker News ›   Video of MP Bhojraj Nag using abusive language goes viral

Kanker: सांसद भोजराज नाग का वीडियो वायरल, ठेकेदार के खिलाफ अभद्र भाषा का किया प्रयोग

अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 30 Dec 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
सार

रावघाट पुलिस आरोपी ठेकेदार के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर इसकी जांच कर रही है। रावघाट थाना प्रभारी सोमेंद्र बघेल ने कहा कि जेसीबी मालिक ने सांसद से ठेकेदार द्वारा गाली गलौज कर धमकी देने की शिकायत की है।

Video of MP Bhojraj Nag using abusive language goes viral
ठेकेदार को फटकार लगाते सांसद - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार

कांकेर सांसद भोजराज नाग का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। बताया जा है कि रावघाट इलाके के ट्रैक्टर व जेसीबी मालिकों ने ठेकेदार द्वारा भुगतान नहीं करने की शिकायत की थी। जिस पर सांसद जेसीबी मालिक के फोन से ठेकेदार से बात करने लगे। तभी अचानक सांसद बिफर गए और पब्लिक के सामने ही ठेकेदार को अपशब्द कहने लगे, इसका वीडियो अब शोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Trending Videos


पूरे मामले में ट्रेक्टर और जेसीबी मालिक ने ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। जिसमें कहा है कि 28 दिसंबर की शाम भैंसगांव में रावघाट परियोजना को लेकर बैठक रखी गई थी, इसमें सांसद भोजराज नाग पहुंचे थे। समस्या बताने के दौरान उन्होंने अपनी बात रखते हुए मोबाइल से ठेकेदार की बात सांसद से कराई। वीडियो में सांसद कह रहे हैं कि कौन बौल रहे हो? ग्रामीणों का पैसा क्यों नही दे रहे हो? इस पर फोन पर दूसरी ओर मौजूद ठेकेदार अजय साहू भड़क गया और कहने लगा कौन बोल रहा है बे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद अपशब्द कहते हुए बोला कि तुम कौन होते हो मुझे पैसा देने के लिए बोलने वाले। मामले में रावघाट पुलिस आरोपी ठेकेदार के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर इसकी जांच कर रही है। रावघाट थाना प्रभारी सोमेंद्र बघेल ने कहा जेसीबी मालिक ने सांसद से ठेकेदार द्वारा गाली गलौज कर धमकी देने की शिकायत की है। मामले में जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी। वहीं सांसद इस मामले पर कुछ भी बोलने से बचते नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed