{"_id":"6aba4dfc1c1646191e0d7688","slug":"kawardha-ganja-smuggling-four-arrested-18-kg-ganja-seized-2253-lakh-property-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: 22.53 लाख की संपत्ति के साथ चार गांजा तस्कर गिरफ्तार, दो कारों से 18.46 किलो गांजा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: 22.53 लाख की संपत्ति के साथ चार गांजा तस्कर गिरफ्तार, दो कारों से 18.46 किलो गांजा बरामद
Mon, 28 Sep 2026 04:53 PM IST
प्रतीक पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: प्रतीक पांडेय
Updated Mon, 28 Sep 2026 04:53 PM IST
सार
कवर्धा में एनएच-30 पर पुलिस ने दो कारों से 18.46 किलो गांजा जब्त कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। जब्त गांजा, दो वाहनों और चार मोबाइल फोन की कुल कीमत 22.53 लाख रुपये बताई गई है।
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पुलिस ने 26 सितंबर को राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर जांच के दौरान गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दो अलग-अलग वाहनों से कुल 18 किलो 460 ग्राम गांजा जब्त किया है, जिसकी अनुमानित कीमत नौ लाख 23 हजार रुपये है। तस्करी में इस्तेमाल दो वाहनों और चार मोबाइल फोन के साथ जब्त कुल सामग्री का मूल्य 22 लाख 53 हजार रुपये है।
पुलिस ने जांच के दौरान पहले वाहन हुंडई वरना को रोककर तलाशी ली, तो उससे 12 किलो 760 ग्राम गांजा बरामद हुआ। इस कार में मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के रहने वाले 19 वर्षीय रविराज सिंह परिहार और 22 वर्षीय सौरभ सिंह बुंदेला सवार थे। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे यह गांजा ओडिशा के नुआपाड़ा से मध्यप्रदेश के पन्ना ले जा रहे थे। साथ ही दूसरे वाहन मारुति सुजुकी फ्रोंक्स की जांच में पुलिस ने पांच किलो 700 ग्राम गांजा जब्त किया। इस वाहन में पन्ना निवासी 25 वर्षीय जोगेन्द्र राजा और 22 वर्षीय केशव राजा सवार थे।
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़: दो अक्टूबर से सिंगापुर दौरे पर जाएंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विदेशी निवेश पर रहेगा जोर
विज्ञापन
एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
पुलिस द्वारा जब्त की गई कुल 22.53 लाख रुपये की संपत्ति में 9.23 लाख रुपये का गांजा, करीब पांच लाख रुपये कीमत की हुंडई वरना कार, लगभग 8 लाख रुपये मूल्य की मारुति सुजुकी फ्रोंक्स और 30 हजार रुपये कीमत के चार मोबाइल फोन शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़: क्या रावण का पुतला जलाना मानवाधिकार हनन है…जानिए आयोग ने क्यों हाथ खड़े कर दिए
चिल्फी थाना पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। एएनटीएफ टीम कबीरधाम भी पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस गांजा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों और पूरे गिरोह के नेटवर्क को बेनकाब करने के लिए जांच कर रही है।