पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Khairagarh by Election 2022 CM Bhupesh Baghel Targets BJP during campaign

विधानसभा उपचुनाव: सीएम भूपेश बघेल बोले- भाजपा अफवाह फैलाने की मशीन, खैरागढ़ को जिला बनाने पर इन्हें हो रही तकलीफ

Tue, 05 Apr 2022 03:51 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजनांदगांव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजनांदगांव Published by: देव कश्यप Updated Tue, 05 Apr 2022 03:51 AM IST
सार

सीएम भूपेश बघेल ने सोमवार को कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा के लिए प्रचार किया। इसके बाद अलग-अलग जगहों पर सीएम ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान भाजपा पर जमकर निशान साधा।

विज्ञापन
Khairagarh by Election 2022 CM Bhupesh Baghel Targets BJP during campaign
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल। - फोटो : वीडियो स्क्रीनग्रैब

विस्तार

राजनांदगांव जिले के खैरागढ़ विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए सभी राजनीतिक दलों ने अपनी ताकत झोंक दी हैं। कांग्रेस के लिए भी यह चुनाव साख का सवाल बन गया है। जीत के लिए इस क्षेत्र में कांग्रेस के मंत्री, पीसीसी चीफ और कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता गांव-गांव जाकर प्रचार कर रहे हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी खैरागढ़ विधानसभा सीट के लिए प्रचार किया है और कांग्रेस के पक्ष में वोट करने की अपील की है।

विज्ञापन


बघेल ने भाजपा पर साधा निशाना
सीएम ने यहां बकरकट्टा, साल्हेवारा, पैलीमेटा गांव में कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा के लिए प्रचार किया। सीएम की जनसभा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इसके बाद अलग-अलग जगहों में सीएम ने पत्रकारों से चर्चा की और भाजपा पर जमकर निशान साधा।

विज्ञापन


खैरागढ़ को जिला बनाने की मांग पर सीएम भूपेश ने कहा है कि "अटल जी ने कहा था कि 11 लोकसभा सीट जिताओ, छत्तीसगढ़ बनाऊंगा, वो सौदेबाजी नहीं था। अब भाजपा के लोगों को तकलीफ हो रही है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रमन सिंह पिछले 15 सालों तक सत्ता में रहे, लेकिन खैरागढ़ को जिला नहीं बनाया। अब हम ये काम कर रहे तो इन लोगों को तकलीफ क्यों हो रही है। सीएम ने कहा कि "भाजपा अफवाह फैलाने की मशीन है। हमने ये कहा है कि यदि कांग्रेस प्रत्याशी की जीत होगी तो 24 घंटे में जिला बनाएंगे। हमने ये नहीं कहा है कि जिताएंगे तब ही बनाएंगे।"

 

रमन सिंह ने जिले की मांग कर रहे लोगों को पिटवाया
भूपेश बघेल ने कहा कि रमन सिंह ने हमेशा से खैरागढ़ की उपेक्षा की है। उन्होंने जो लोग जिला बनाने के लिए आंदोलन कर रहे थे, उन्हें पिटवाया भी था। उन्हें जेल में भी बंद कराया। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा के नेता दूसरे प्रदेश के मुख्यमंत्री और नेताओं को यहां बुला रहे हैं तो इसका मतलब ये है की भाजपा ने हार मान ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed