{"_id":"6a0b2389917f86df9208b30d","slug":"auto-falls-into-ditch-while-returning-from-picnic-1-youth-dead-over-7-injured-korba-news-c-1-1-noi1487-4296895-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरबा ऑटो हादसा: पिकनिक से लौटते समय वाहन खाई में गिरा, एक की मौत; सात से अधिक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरबा ऑटो हादसा: पिकनिक से लौटते समय वाहन खाई में गिरा, एक की मौत; सात से अधिक घायल
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: कोरबा ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 08:30 PM IST
विज्ञापन
सार
कोरबा के बालको थाना क्षेत्र में पिकनिक से लौट रहे युवकों का ऑटो अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया, जिसमें एक युवक की मौत हो गई और सात से अधिक घायल हो गए।
घायल युवक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
कोरबा में बालको थाना क्षेत्र की घटना है। सोमवार को सतरंगा कारीघाट से पिकनिक मनाकर लौट रहे युवकों का ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में गिर गया। हादसे में खरमोरा निवासी 20 वर्षीय सत्यम यादव की मौत हो गई, जबकि सात से अधिक युवक घायल हो गए।
घायलों में 19 वर्षीय विष्णु कंवर, 22 वर्षीय भवानी कंवर, 23 वर्षीय नीरज कुमार, 20 वर्षीय वासु कंवर सहित अन्य शामिल हैं। सभी को पहले बालको अस्पताल और फिर गंभीर हालत वाले युवकों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया।
घायल वासु कंवर ने बताया कि ऑटो में करीब 10 लोग सवार थे। सतरंगा मुख्य मार्ग पर पुल के नीचे चालक ऑटो संभाल नहीं सका और वाहन खाई में जा गिरा। हादसे के बाद कुछ युवक ऑटो में दब गए थे, जिन्हें स्थानीय लोगों ने बाहर निकाला। सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे। मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। जिला अस्पताल चौकी पुलिस को अस्पताल प्रबंधन ने मेमो भेजा है। बालको पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सभी युवक सिविल लाइन थाना क्षेत्र के खरमोरा बस्ती के रहने वाले हैं। हादसे के बाद पूरे बस्ती में शोक का माहौल है। घायलों को निजी वाहनों से अस्पताल पहुंचाया गया।

Trending Videos
सभी युवक सिविल लाइन थाना क्षेत्र के खरमोरा बस्ती के रहने वाले हैं। हादसे के बाद पूरे बस्ती में शोक का माहौल है। घायलों को निजी वाहनों से अस्पताल पहुंचाया गया।