{"_id":"69ff11f73ca15d3ef7080428","slug":"coal-laden-trailer-overturns-on-bike-one-dead-two-injured-korba-news-c-1-1-noi1487-4259391-2026-05-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बेलगाम रफ्तार: कोयले से लदा ट्रेलर बीच सड़क पलटा, चपेट में आए तीन बाइक सवार, दादी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेलगाम रफ्तार: कोयले से लदा ट्रेलर बीच सड़क पलटा, चपेट में आए तीन बाइक सवार, दादी की मौत
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: कोरबा ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 04:48 PM IST
विज्ञापन
सार
कोरबा में एक तेज रफ्तार कोयले से भरे ट्रेलर के अनियंत्रित होकर पलटने से बाइक सवार 62 वर्षीय बुजुर्ग की मौके पर मौत हो गई। महिला के दो पोते मामूली घायल हुए।
कोयले से लदा ट्रक पलटा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
पसान थाना अंतर्गत लैंगा-जटगा मुख्य मार्ग पर शनिवार को एक बड़ा हादसा हुआ। तेज रफ्तार कोयले से भरे ट्रेलर के अनियंत्रित होकर पलटने से यह दुर्घटना हुई। इस हादसे में बाइक सवार एक बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मृत्यु हो गई।
Trending Videos
मृतिका की पहचान 62 वर्षीय बालकुंवर के रूप में हुई है, जो पसान के धनरास गांव की निवासी थीं। वह अपने दो पोतों के साथ बाइक से इलाज कराकर घर लौट रही थीं। तभी लैंगा-जटगा मुख्य मार्ग की घाटी में पीछे से आ रहा कोयले से लदा तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेलर सीधे बाइक सवारों पर पलट गया। हादसे में तीनों लोग कोयले के ढेर में दब गए। राहगीरों ने तत्काल मदद कर कोयले में दबे एक युवक को बाहर निकाला। बालकुंवर की कोयले में दबने से मौके पर ही मृत्यु हो गई। उनके दोनों पोतों को मामूली चोटें आई हैं।
घटना की सूचना मिलते ही पसान थाना प्रभारी चंद्रपाल खांडे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव परीक्षण के लिए भेजा। थाना प्रभारी ने बताया कि ट्रेलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। हादसे के बाद सड़क पर बिखरे कोयले को दूसरे वाहन की मदद से हटाकर यातायात बहाल किया गया। पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर जांच शुरू कर दी है।
मृतका के परिजन घटना स्थल पर पहुंचे, दादी की मृत्यु की खबर सुनकर उनका बुरा हाल था। गांव में भी मातम पसर गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि लैंगा-जटगा मार्ग की घाटी में अक्सर तेज रफ्तार भारी वाहन हादसों का कारण बनते हैं। कोयला परिवहन में लगे ट्रेलर बेलगाम गति से चलते हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस मार्ग पर भारी वाहनों की गति पर नियंत्रण और सुरक्षा उपाय बढ़ाने की मांग की है।