{"_id":"6a03280295bbe6584b06e145","slug":"youth-goes-missing-after-jumping-into-ahiran-river-for-bath-missing-girls-body-recovered-from-river-police-probe-both-cases-korba-news-c-1-1-noi1487-4270729-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"अहिरन नदी में फिर हादसा: कोरबा में दोस्तों संग नहाने गया युवक बहा, लापता युवती का शव हुआ बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अहिरन नदी में फिर हादसा: कोरबा में दोस्तों संग नहाने गया युवक बहा, लापता युवती का शव हुआ बरामद
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: कोरबा ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 07:01 PM IST
विज्ञापन
सार
कोरबा की अहिरन नदी में मंगलवार को नहाने के दौरान एक युवक बह गया, जबकि शनिवार से लापता युवती का शव भी नदी से बरामद हुआ। लगातार हो रहे हादसों से इलाके में दहशत का माहौल है।
नदीं में नहाते वक्त युवक लापता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
कोरबा जिले में अहिरन नदी लगातार हादसों का गवाह बन रही है। मंगलवार दोपहर कुसमुंडा क्षेत्र में नहाने के दौरान एक युवक नदी में बह गया। वहीं, 9 मई शनिवार से लापता 24 वर्षीय युवती का शव भी अहिरन नदी से बरामद हुआ। दोनों घटनाओं से इलाके में शोक और दहशत का माहौल है।
Trending Videos
मंगलवार दोपहर एसईसीएल कुसमुंडा में डंपर ऑपरेटर निर्मल सिंह ठाकुर का पुत्र निखिल सिंह अपने दोस्तों के साथ नहाने गया था। यह घटना विकास नगर आईबीपी क्षेत्र के एनटीपीसी रेलवे पुल के नीचे हुई। उसके कुछ दोस्त ऊंचाई से छलांग लगाकर नदी में उतरे। उन्हें देख निखिल ने भी छलांग लगा दी। दोस्त तैरकर दूसरी ओर निकल गए, लेकिन निखिल पानी से बाहर नहीं आया। घबराए दोस्तों ने तत्काल परिजनों और पुलिस को सूचना दी। कुसमुंडा पुलिस मौके पर पहुंची। गोताखोर की टीम को बुलाया गया है। देर शाम तक निखिल का कोई सुराग नहीं मिला। खोजबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरी ओर, कुसमुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम खमरिया वैशाली नगर से 9 मई शनिवार शाम 7 बजे से लापता निर्मला यादव का शव मंगलवार दोपहर अहिरन नदी में मिला। परिजनों ने 11 मई सोमवार को कुसमुंडा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। सुबह ग्राम खमरिया से लगे पाली खोड़री बसावट के पीछे नदी में शव दिखाई दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि जिस स्थान पर निखिल के साथ हादसा हुआ, वहां नदी काफी गहरी है। पूर्व में भी यहां कई हादसे हो चुके हैं। अहिरन नदी का एनटीपीसी पुल और आसपास का क्षेत्र गहराई के कारण खतरनाक माना जाता है। इसके बावजूद यहां नहाने वालों की भीड़ रहती है। बार-बार हादसों के बाद भी सुरक्षा के इंतजाम नहीं हैं। न चेतावनी बोर्ड लगे हैं, न बैरिकेडिंग की गई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ठोस कदम उठाने की मांग की है।


