कोरबा में सोमवार रात रामपुर बस्ती में एक युवक पर सात-आठ लोगों ने ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। इस हमले में युवक का जबड़ा पूरी तरह टूट गया। घायल युवक को गंभीर हालत में बिलासपुर रेफर किया गया है।
पीड़ित 27 वर्षीय करण बरेठ के पिता राजेश बरेठ ने सिविल लाइन थाना में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि यह घटना बीती रात करीब 9:40 बजे रामपुर भट्टी के सामने हुई। करण मारुति एजेंसी के बिलिंग सेंटर में काम करता है और ड्यूटी से घर लौट रहा था। तभी उसने तुलसीराम चौहान और रमेश एक्का को आपस में लड़ते देखा। करण अपने दोस्त रमेश के फोन करने पर वहां पहुंचा और बीच-बचाव करने लगा। तभी पीछे से तुलसीराम के दोस्त बंटी चौहान, शुभम चौहान और 7-8 अन्य साथी कार और बाइक में आ गए। आरोपियों ने मिलकर करण और रमेश एक्का के साथ मारपीट की। उन्होंने ईंट-पत्थर से हमला कर करण का जबड़ा तोड़ दिया।
आरोपियों ने करण को वहीं छोड़कर रमेश एक्का को गाड़ी में बैठाकर ढेंगुरनाला पुल की ओर ले गए। सूचना मिलते ही पिता राजेश मौके पर पहुंचे तो करण खून से लथपथ था। उसके सिर, कान और जबड़े में गंभीर चोटें आई थीं। करण को तत्काल डॉक्टरी मुलाहिजा के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। सीटी स्कैन में उसका जबड़ा पूरी तरह टूटा पाया गया।
करण को जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे बिलासपुर रेफर कर दिया गया। राजेश बरेठ की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने बंटी चौहान, शुभम चौहान व अन्य साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। घायल युवक के पिता ने बताया कि रमेश का शराब दुकान पर शराब लेने को लेकर किसी युवक से विवाद हुआ था। इसके बाद बाहर मारपीट शुरू हो गई थी। उन्होंने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।