{"_id":"697ee917509c6705df0a9de7","slug":"cseb-karmi-ki-sadk-haadse-me-maaut-tej-rphtar-vahan-ki-chapet-me-korba-news-c-1-1-noi1487-3902250-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba News: ड्यूटी पर जा रहे सीएसईबीकर्मी की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, सड़क पर पड़ा था खून से लथपथ शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba News: ड्यूटी पर जा रहे सीएसईबीकर्मी की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, सड़क पर पड़ा था खून से लथपथ शव
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: कोरबा ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 12:09 PM IST
विज्ञापन
korba
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में दर्री थाना क्षेत्र के सीपेट के पास एक भीषण सड़क दुर्घटना में 26 वर्षीय बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस और 112 की टीम मौके पर पहुंची, जहां क्षतिग्रस्त बाइक के पास युवक खून से लथपथ पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos
मृतक की पहचान कटघोरा बरपाली निवासी दीपेंद्र पटेल के रूप में हुई है। उसके पास मिले आईकार्ड और सुरक्षा वर्दी से उसकी पहचान हुई। परिजनों को सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे, प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दीपेंद्र कल रात करीब 10 बजे अपने घर बरपाली से दर्री स्थित सीएसईबी पावर प्लांट के लिए ड्यूटी पर निकला था। सीपेट के पास किसी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया और फरार हो गया। दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि दीपेंद्र को चेहरे और सीने पर गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि दीपेंद्र सीएसईबी में सुरक्षा गार्ड के पद पर कार्यरत था और परिवार का कमाऊ सदस्य था। वह रोज की तरहल ड्यूटी के लिए निकला था। पुलिस के अनुसार, यह एक सड़क हादसा प्रतीत होता है, लेकिन दुर्घटना के सटीक कारण और परिस्थितियों का पता लगाने के लिए जांच जारी है। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं और आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस घटना से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।
