फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Fake currency racket busted in Korba; two held for circulating fifteen Rs 200 fake notes in fair crowd

सीजी: ठेले वाले की सूझबूझ से पकड़े गए जाली नोट खपाने वाले, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

Wed, 21 Oct 2026 04:58 PM IST
कोरबा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Wed, 21 Oct 2026 04:58 PM IST
सार

कोरबा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पुलिस ने जाली नोट खपाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी दशहरा मेले में 200 रुपये के नकली नोट चला रहे थे। पुलिस ने 3,000 रुपये के 15 नकली नोट जब्त किए हैं।

विज्ञापन
Fake currency racket busted in Korba; two held for circulating fifteen Rs 200 fake notes in fair crowd
जाली नोट गिरोह का पर्दाफाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

कोरबा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पुलिस ने जाली नोट खपाने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी दशहरा मेले में भीड़ का फायदा उठाकर 200 रुपये के जाली नोट चला रहे थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने मामले का खुलासा किया है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस ने आरपी नगर फेज-1 इलाके में कार्रवाई की। आरोपी खिलौने बेचने और ठेला लगाने की आड़ में जाली नोटों का धंधा कर रहे थे। वे दशहरा मेले में लगी दुकानों और ठेलों पर सामान खरीदने के बहाने 200 रुपये के जाली नोट चला रहे थे।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, आरोपी जाली नोटों को बाजार में आसानी से खपाने के लिए लोगों की भीड़ का फायदा उठा रहे थे। इसी दौरान एक ठेला संचालक को नोट छूने पर उसके जाली होने का संदेह हुआ। दुकानदार ने सूझबूझ दिखाते हुए चुपके से सिविल लाइन थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं:  छह फ्रेंचाइजी टीमों के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, सीएम साय करेंगे शुभारंभ, यहां देखें लाइव मैच

पूछताछ में पता चला कि आरोपी साधारण कागज पर 200 रुपये के नोट की छपाई कर रहे थे। पुलिस ने उनके पास से 200 रुपये के 15 जाली नोट जब्त किए हैं। इनकी कुल कीमत 3,000 रुपये है।

आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि शंभू नाम का एक युवक जाली नोट छापने का काम करता था, जबकि दूसरा आरोपी उन्हें बाजार और मेले में खपाता था। दोनों ने हाल ही में जाली नोट चलाने का काम शुरू किया था, लेकिन इससे पहले कि वे ज्यादा नोट बाजार में खपा पाते, पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

एएसपी लखन पटले ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस आरोपियों की पहचान, उनके निवास स्थान और अब तक बाजार में खपाए गए नकली नोटों की संख्या का पता लगा रही है। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश के साथ ही जाली नोटों की छपाई के ठिकाने का भी पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed