फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba: Youth Damages Home Over Money for Alcohol, Dies by Suicide Hours After Police Leave

कोरबा: माता-पिता पहुंचे पुलिस के पास, पीछे से बेटे ने लगाई फांसी, शराब की लत ने छीनी युवक की जान

Mon, 28 Sep 2026 07:50 AM IST
कोरबा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Mon, 28 Sep 2026 07:50 AM IST
सार

कोरबा में शराब की लत और पारिवारिक विवाद के बाद 22 वर्षीय युवक की मौत से परिवार में मातम पसरा है। शराब के लिए पैसे नहीं मिलने पर युवक ने घर में तोड़फोड़ की थी। पुलिस के लौटने के कुछ घंटे बाद वह कमरे में फंदे पर लटका मिला।

विज्ञापन
Korba: Youth Damages Home Over Money for Alcohol, Dies by Suicide Hours After Police Leave
मानिकपुर पुलिस चौकी

विस्तार

जिले के मानिकपुर चौकी क्षेत्र के कदमहाखार बस्ती में शनिवार शाम शराब के नशे में घर में तोड़फोड़ करने वाले एक 22 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद मोहल्ले में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान अमित कुजूर पिता भूषण कुजूर (22) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अमित शराब का आदी था और अक्सर नशे में धुत रहता था। शनिवार शाम वह शराब पीकर घर पहुंचा और शराब के लिए अपने माता-पिता से पैसे मांगने लगा। मना करने पर वह गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर उतारू हो गया। इतना ही नहीं नशे में उसने घर में रखी वाशिंग मशीन, सिलाई मशीन समेत अन्य घरेलू सामानों में तोड़फोड़ शुरू कर दी। बेटे की हरकतों से परेशान होकर माता-पिता मानिकपुर चौकी पहुंचे और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी।

विज्ञापन


शिकायत मिलने के बाद मानिकपुर चौकी पुलिस अमित के घर पहुंची। इस दौरान अमित ने खुद को अंदर कमरे में बंद कर लिया। कुछ देर तक पुलिस ने उसे समझाने की कोशिश की लेकिन जब मामला शांत लगा तो पुलिस वापस लौट गई। कुछ घंटे बाद रात करीब 8 बजे जब परिजनों को अंदर से कोई आवाज नहीं आई तो अनहोनी की आशंका होने पर परिजनों ने पड़ोस के एक युवक को घर के पीछे की दीवार फांदकर अंदर भेजा। अंदर जाकर युवक ने दरवाजा खोला अमित कमरे में फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़: पार्टी में पद दिलाने का झांसा देकर 82.63 लाख लेने का आरोप, महिला के खिलाफ सरकंडा थाने में केस दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे की सूचना तुरंत मानिकपुर चौकी पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। रविवार को पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी की और शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। नशे की लत और पारिवारिक विवाद इसके पीछे की वजह हो सकती है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है, वहीं इस घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed