फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh: havy Rain in several districts today

छत्तीसगढ़: प्रदेश के कई जिलों में आज बारिश की संभावना, इन जगहों पर 40 किलोमीटर की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Mon, 28 Sep 2026 10:20 AM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Lalit Kumar Singh Updated Mon, 28 Sep 2026 10:20 AM IST
विज्ञापन
Chhattisgarh: havy Rain in several districts today
ग्राफिस अमर उजाला - फोटो : Amar Ujala Digital
छत्तीसगढ़ में रिटर्न मानसून का कहर अभी थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक पखवाड़े के अंदर मानसून की वापसी होना है। इसके बाद भी छत्तीसगढ़ में मानसून ने जमकर तबाही मचाई है। आज भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है। कुछ जगहों पर तेज हवाओं के साथ भारी या हल्की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन




रायपुर, दुर्ग,राजनांदगांव समेत कई जिलों में में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

प्रदेशभर में भारी बारिश और नदी, नालों के उफान पर होने की वजह से अलग-अलग हादसे में कुल 12 लोग बह गए । इसमें से तीन लोगों की मौत हो गई है। हालांकि, अब नदी, नालों से पानी उतर रहा है। 

विज्ञापन




नगर निगम और स्थानीय प्रशासन की और से पानी की निकासी कराई जा रही है। रायपुर से अमलेश्वर जाने वाले पुल पर अब जलभराव खत्म हो गया है। रायपुर से अमलेश्वर तक लोगों का आवागमन शुरू हो गया है। लोगों ने राहत की सांस ली है। यह पुल भारी बारिश की वजह से दो दिनों से बंद था। खारून नदी पुल के ऊपर से बह रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर-पूर्वी मध्यप्रदेश और उससे लगे उत्तरी छत्तीसगढ़ के ऊपर बना डिप्रेशन अब कमजोर पड़ने के संकेत दे रहा है। इसके असर से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हुई। आज भी प्रदेश के कुछ स्थानों पर तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। बादल गरजने के साथ ही आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। 




आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना जताई गई है। प्रदेश में सामान्य से 5.6 फीसदी ज्यादा बारिश हुई है। एक जून से 26 सितंबर तक छत्तीसगढ़ में कुल 1150.5 मिमी बारिश दर्ज की गई है। इस अवधि में सामान्य बारिश का आंकड़ा 1089.6 मिमी है। इस तरह प्रदेश में अब तक सामान्य से 5.6 फीसदी अधिक बारिश हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed