पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में शनिवार देर रात कथित दुष्कर्म की खबर ने ऐसा तूल पकड़ा कि देखते ही देखते सैकड़ों छात्र कैंपस से बाहर निकलकर सड़क पर आ गए और जालंधर-फगवाड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर दिया।
छात्रों ने आरोप लगाया कि जी-3 हॉस्टल में रहने वाली एक छात्रा के साथ करीब तीन दिन पहले दुष्कर्म हुआ और विश्वविद्यालय प्रशासन ने मामले को दबाने की कोशिश की, जबकि पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही थी। विरोध प्रदर्शन धीरे-धीरे उग्र हो गया और कैंपस में तोड़फोड़ तथा आगजनी की घटनाएं सामने आईं।
2 of 16
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में आगजनी
- फोटो : पीटीआई
छात्रों का दावा है कि कथित पीड़िता अब लापता है और यही सवाल प्रदर्शन का सबसे बड़ा मुद्दा बना हुआ है कि यदि हॉस्टल में किसी छात्रा के साथ इतनी गंभीर वारदात हुई है तो वह छात्रा आखिर कहां है और उसकी शिकायत पुलिस तक क्यों नहीं पहुंची।
3 of 16
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में आगजनी
- फोटो : पीटीआई
जालंधर रेंज के डीआईजी नवीन सिंगला के अनुसार रात करीब दो बजे बड़ी संख्या में छात्रों ने हाईवे जाम किया और उनकी मुख्य मांग जी-3 हॉस्टल की छात्रा के साथ कथित दुष्कर्म की जांच थी।
4 of 16
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में बवाल में घायल पुलिसकर्मी
- फोटो : पीटीआई
पुलिस का कहना है कि छात्रों की शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, लेकिन अभी तक कथित पीड़िता की पहचान, घटनास्थल और आरोपी के बारे में स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।
5 of 16
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में बवाल और आगजनी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दूसरी ओर फगवाड़ा के पुलिस अधिकारियों ने कहा कि यदि वास्तव में दुष्कर्म हुआ है तो पुलिस पीड़िता की पहचान सामने आने के बाद उसका मेडिकल परीक्षण कराएगी और आरोपी तक पहुंचने के लिए हर संभव जांच करेगी।