{"_id":"6aba0e737fb0361cb50900a4","slug":"lpu-violence-pritpal-singh-baliawal-says-violence-before-amit-shah-jalandhar-rally-deliberately-incited-2026-09-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एलपीयू में बवाल: 'शाह की जालंधर में रैली से पहले जानबूझकर तो नहीं भड़काई गई हिंसा'; भाजपा ने उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलपीयू में बवाल: 'शाह की जालंधर में रैली से पहले जानबूझकर तो नहीं भड़काई गई हिंसा'; भाजपा ने उठाए सवाल
Mon, 28 Sep 2026 12:41 PM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, जालंधर
अमर उजाला नेटवर्क, जालंधर
Published by: Sharukh Khan
Updated Mon, 28 Sep 2026 12:41 PM IST
सार
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में हुए बवाल पर भाजपा के प्रवक्ता प्रितपाल सिंह बलियावाल ने बड़ा सवाल उठाया है। उन्होंने कहा है कि अमित शाह की जालंधर में रैली से पहले जानबूझकर हिंसा तो नहीं भड़काई गई।
विज्ञापन
प्रितपाल सिंह बलियावाल
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पंजाब भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रितपाल सिंह बलियावाल ने लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के बवाल पर सवाल उठाया है। बलियावाल ने कहा कि एलपीयू में जो कुछ भी हो रहा है, वह पंजाब में कानून और व्यवस्था की एक गंभीर विफलता है।
कैंपस में हिंसा, तोड़फोड़ और झड़पों की खबरों ने आम आदमी पार्टी सरकार के स्थिति से निपटने के तरीकों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ऐसी प्रामाणिक रिपोर्टें आ रही हैं कि बाहरी लोग हथियारों या संचार उपकरणों के साथ परिसर में दाखिल हुए थे।
सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि वे कौन थे, उन्हें किसने भेजा था और उनका मकसद क्या था? इस बात पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं कि क्या इस अशांति को जानबूझकर भड़काया गया था और क्या इसका 30 सितंबर को होने वाले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी के कार्यक्रम से कोई संबंध है?

इन दावों की निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच होनी चाहिए। इन्हें नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। भाजपा के 'नशा मुक्त पंजाब यात्रा' कार्यक्रमों के दौरान भी पंजाब आप कार्यकर्ताओं की ऐसी ही हरकतें देख चुका है।
पंजाब की जनता तथ्यों, जवाबदेही और एक पारदर्शी जांच की हकदार है!
पंजाब देख रहा है। भारत देख रहा है।
पंजाब देख रहा है। भारत देख रहा है।