फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

LPU Violence News Live: महिला आयोग ने डीसी-एसएसपी से मांगी रिपोर्ट, डीजीपी बोले-किसी को नहीं बख्शेंगे

Mon, 28 Sep 2026 11:51 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर Published by: Nivedita Updated Mon, 28 Sep 2026 11:51 AM IST
खास बातें

LPU Students Protest Violence Live Updates: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में शनिवार देर रात दुष्कर्म की एक खबर के बाद हंगामा हो गया था। छात्र कैंपस से बाहर निकलकर सड़क पर आ गए और जालंधर-फगवाड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर दिया। इसके बाद रविवार रात तक तोड़फोड़ और आगजनी का भयावह दाैर चला। जानें आज के अपडेट..

विज्ञापन
LPU Violence Live Updates: Internet Services Suspended, Five Held With Weapons Walkie-Talkies Strict Action
एलपीयू बवाल - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

11:50 AM, 28-Sep-2026

पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया स्वत: संज्ञान

लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी और चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्राओं से जुड़ी दो अलग-अलग संवेदनशील घटनाओं पर पंजाब राज्य महिला आयोग ने कड़ा रुख अपनाया है। कथित दुष्कर्म और छात्रा द्वारा आत्महत्या के इन मामलों की गंभीरता को देखते हुए आयोग ने स्वतः संज्ञान लिया है।

पंजाब राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष राज लाली गिल ने बताया कि आयोग ने संबंधित जिला प्रशासनों डिप्टी कमिश्नर और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों से पूरी घटना की विस्तृत रिपोर्ट तलब की है।

राज लाली गिल ने कहा कि हमने दोनों विश्वविद्यालयों में हुई इन घटनाओं का स्वतः संज्ञान लिया है और जिला प्रशासन को जल्द से जल्द रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं। सूत्रों के अनुसार, महिला आयोग इन मामलों की परिस्थितियों, विश्वविद्यालय प्रबंधनों द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई और पुलिस प्रशासन के रुख की बारीकी से जांच करेगा ताकि पीड़ितों को न्याय दिलाया जा सके।
10:30 AM, 28-Sep-2026

डीजीपी गाैरव यादव एलपीयू पहुंचे

डीजीपी गाैरव यादव एलपीयू पहुंचे - फोटो : ANI
छात्र प्रदर्शन के बीच डीजीपी गौरव यादव खुद स्थिति का जायजा लेने एलपीयू पहुंचे। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को हिंसा और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। डीजीपी ने कहा कि मामले में दोषी पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो। डीजीपी ने बताया कि छात्रों और यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट के बीच आज फिर बैठक होगी।



उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों की बात सुनी जाएगी और उनकी समस्याओं को मैनेजमेंट के सामने रखा जाएगा। वहीं, पुलिस के मुताबिक देर रात कुछ लोगों ने माहौल बिगाड़ते हुए पुलिस और मीडिया की गाड़ियों पर पथराव किया तथा तोड़फोड़ की। इस संबंध में जांच और कानूनी कार्रवाई जारी है। डीजीपी ने पुलिस कमिश्नर और एसएसपी को निर्देश दिए कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर जो भी दोषी मिले, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और मीडिया से भी तथ्यों की पुष्टि के बाद ही खबर प्रकाशित करने की अपील की।
विज्ञापन
10:03 AM, 28-Sep-2026

शाह की जालंधर में रैली से पहले जानबूझकर तो नहीं भड़काई गई हिंसा: बलियावाल

पंजाब भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रितपाल सिंह बलियावाल ने लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के बवाल पर सवाल उठाया है। बलियावाल ने कहा कि एलपीयू में जो कुछ भी हो रहा है, वह पंजाब में कानून और व्यवस्था की एक गंभीर विफलता है। कैंपस में हिंसा, तोड़फोड़ और झड़पों की खबरों ने आम आदमी पार्टी सरकार के स्थिति से निपटने के तरीकों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।  

ऐसी प्रामाणिक रिपोर्टें आ रही हैं कि बाहरी लोग हथियारों या संचार उपकरणों के साथ परिसर में दाखिल हुए थे। सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि वे कौन थे, उन्हें किसने भेजा था और उनका मकसद क्या था? इस बात पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं कि क्या इस अशांति को जानबूझकर भड़काया गया था और क्या इसका 30 सितंबर को होने वाले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी के कार्यक्रम से कोई संबंध है? इन दावों की निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच होनी चाहिए।इन्हें नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। भाजपा के 'नशा मुक्त पंजाब यात्रा' कार्यक्रमों के दौरान भी पंजाब आप कार्यकर्ताओं की ऐसी ही हरकतें देख चुका है। पंजाब की जनता तथ्यों, जवाबदेही और एक पारदर्शी जांच की हकदार है! पंजाब देख रहा है। भारत देख रहा है।
09:35 AM, 28-Sep-2026

बाहर से आए लोगों ने की तोड़फोड़

विशाल कुमार नाम के एक छात्र ने एजेंसी को बताया कि छात्र विरोध-प्रदर्शन कर रहे थे। लेकिन रात को बाहर से बड़ी संख्या में लोग मास्क पहनकर आए और स्थिति हिंसक हो गई। कैंपस में तोड़-फोड़ हुई। वे एक ब्लॉक से दूसरे ब्लॉक में जाकर सब कुछ तोड़-फोड़ रहे थे। वे छात्र नहीं थे। रात में बहुत हिंसा हुई। फिर हमें यूनिवर्सिटी से 10 दिन की छुट्टी का मैसेज मिला। अब सब घर जा रहे हैं। सुरक्षा एक चिंता का विषय है। कल रात के मंजर बहुत डरावने थे।  

09:24 AM, 28-Sep-2026

दातर के साथ पकड़े पांच युवक

छात्रों के विरोध प्रदर्शन पर 27वीं बटालियन की कमांडेंट गुरमीत कौर ने बताया कि पांच युवकों को पकड़ा गया है। उनके पास से एक 'दातर' और एक वॉकी-टॉकी सेट बरामद किया गया है। अब उनसे पूछताछ की जाएगी। 
09:22 AM, 28-Sep-2026

भीड़ नियंत्रण के लिए किया लाठीचार्ज

पुलिस छात्रों को समझाकर प्रदर्शन खत्म कराने का प्रयास कर रही थी। इसी दौरान छात्रों की ओर से बोतलें फेंके जाने की जानकारी सामने आई। इसके बाद पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया। मौके पर मौजूद छात्रों का आरोप है कि पुलिस ने लड़के-लड़कियों दोनों पर लाठियां बरसाईं। पुलिस कार्रवाई के बाद छात्र और उग्र हो गए और पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस की गाड़ियों में तोड़फोड़ हुई। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने भीड़ को पीछे हटाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:19 AM, 28-Sep-2026

डीआईजी-एसएसपी की गाड़ियां तोड़ी

शनिवार देर रात शुरू हुए हंगामे के बाद रविवार देर रात पुलिस के लाठीचार्ज के बाद हालात तेजी से बिगड़े। छात्रों ने पुलिस पर पथराव किया और पुलिस की गाड़ियों को निशाना बनाकर तोड़फोड़ शुरू कर दी। जालंधर रेंज के डीआईजी नवीन सिंगला और एसएसपी की गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त कर दी गईं। कई अन्य पुलिस वाहनों में तोड़फोड़ हुई और कई वाहनों में आग लगाए जाने की सूचना है। तनाव को देखते हुए 5 हजार से ज्यादा पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। 
09:17 AM, 28-Sep-2026

डीजीपी पहुंच रहे हैं यूनिवर्सिटी

घरों को रवाना होते विद्यार्थी - फोटो : ANI
सीएम भगवंत मान ने पुलिस को पूरे मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। डीजीपी गाैरव यादव कुछ ही देर में यूनिवर्सिटी का जायजा लेने पहुंच रहे हैं। इसके बाद वे मीडिया से बात करेंगे। विवि में 10 दिन के लिए छुट्टी के आदेश के बाद देर रात विद्यार्थी अपने घरों को रवाना होने लगे। रविवार देर रात पुलिस के लाठीचार्ज के बाद हालात तेजी से बिगड़े थे। 
09:04 AM, 28-Sep-2026

LPU Violence News Live: महिला आयोग ने डीसी-एसएसपी से मांगी रिपोर्ट, डीजीपी बोले-किसी को नहीं बख्शेंगे

फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) में कथित दुष्कर्म और एक छात्रा की आत्महत्या की खबर को लेकर शनिवार रात से शुरू हुआ बवाल थम नहीं रहा है। रविवार देर रात के हंगामे के बाद सरकार एक्शन में आई और एलपीयू के आसपास इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई है।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed