{"_id":"6aba02662b386f02590d1420","slug":"chhattisgarh-congress-peotest-against-sir-today-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ कांग्रेस का हल्लाबोल आज: एसआईआर और 'वोट चोरी' को लेकर पैदल मार्च करेंगे कांग्रेसी, सुखदेव लेंगे बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का हल्लाबोल आज: एसआईआर और 'वोट चोरी' को लेकर पैदल मार्च करेंगे कांग्रेसी, सुखदेव लेंगे बैठक
Mon, 28 Sep 2026 11:32 AM IST
Lalit Kumar Singh
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: Lalit Kumar Singh
Updated Mon, 28 Sep 2026 11:32 AM IST
सार
इसमें छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत भी शिरकत करेंगे। इसके पूर्व भगत राजीव भवन प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक लेंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज सोमवार 28 सितंबर को एसआईआर और वोट चोर के आरोप को लेकर रायपुर में प्रदर्शन करेगी। शहर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से यह विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत भी शिरकत करेंगे। इसके पूर्व भगत राजीव भवन प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक लेंगे।
इसके बाद वे शहर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से दोपहर दो बजे आयोजित पैदल मार्च में केंद्र सरकार के खिलाफ हुंकार भरेंगे। इसमें कांग्रेसी एसआईआर को लेकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। इसमें नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, पीसीसी चीफ दीपक बैज समेत सभी कांग्रे पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे। इसके बाद प्रदेश प्रभारी भगत शाम चार बजे कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कई बैठकों में शामिल होंगे।
इससे पूर्व पिछले दिनों कांग्रेस विधायक दल की बैठक नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के निवास पर हुई। बैठक की अध्यक्षता नए प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत ने की। इसमें पीसीसी चीफ दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, कांग्रेस के सभी विधायक और पूर्व मंत्री शामिल हुए।
विज्ञापन
बैठक में विधानसभा के मुद्दों के साथ-साथ आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों और जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर मंथन किया गया। एसआईआर के खिलाफ प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर भी रणनीति बनाई गई। बैठक खत्म होने के बाद प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत और नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने मीडिया को जानकारी दी।
प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत ने कहा कि विधायकों के साथ एक अनौपचारिक मुलाकात हुई है। बैठक के जन मुद्दे थे, उनकी सूची नेता प्रतिपक्ष ने सदन में रखी है। भविष्य में कैसे हम कार्यवाही करेंगे, चाहे सदन के अंदर हो या सड़क पर हो, उन बातों को लेकर कार्यक्रम तय करेंगे। स्मार्ट मीटर मुद्दा है। वोट चोरी के मुद्दों को लेकर सोमवार को प्रदर्शन किया जाएगा।
नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि छोटी सी विधायकों से भेंट का कार्यक्रम रखा था। नए प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत प्रदेश दौरे पर आए हुए हैं। हमने विधानसभा में जो किया है, उसकी संक्षिप्त जानकारी दी है। भगत हमें दिल्ली से आकर हमेशा गाइड करते रहेंगे। हम सब संगठन से जुड़कर एकता के साथ काम करेंगे।