फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi-NCR Weather: Rain and Dark Clouds, Temperature Drop IMD Alert Rainfall Delhi Noida

गुलाबी ठंड ने दी दस्तक: दिल्ली से एनसीआर तक बदला मौसम, कई इलाकों में बारिश तो कहीं छाए बादल; गिरा पारा

Mon, 28 Sep 2026 11:34 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 28 Sep 2026 11:34 AM IST
सार

दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में आज सुबह से ही मौसम बदला हुआ है। बादलों ने आसमान को घेर रखा है। पूर्वी दिल्ली और गाजियाबाद के कई इलाकों में बारिश हो रही है।

विज्ञापन
Delhi-NCR Weather: Rain and Dark Clouds, Temperature Drop IMD Alert Rainfall Delhi Noida
दिल्ली एनसीआर में बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में आज सुबह से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। आसमान में काले बादल छाए हुए हैं। इस अचानक आए बदलाव के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। पूर्वी दिल्ली के कई इलाकों में सुबह से ही रुक-रुक कर हल्की बारिश हो रही है।

विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से बदला मौसम
पूर्वी दिल्ली के शाहदरा, आनंद विहार, आईपी एक्सटेंशन, गाजीपुर में हल्की बारिश हुई। वहीं गाजियाबाद के वैशाली, कौशांबी में भी हल्की बारिश दर्ज हुई। जिससे सड़कों पर नमी आ गई है। वहीं, नोएडा के आसमान में भी दिन भर बादल छाए रहे लेकिन वहां अभी तक तेज बारिश नहीं हुई है। सितंबर के महीने में ही लोगों को नवंबर जैसी ठंड का अनुभव हो रहा है, जो इस समय के लिए असामान्य है। मौसम में आई इस ठंडक ने लोगों को हल्की सिहरन का एहसास कराया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम का अचानक बदला मिजाज
दिल्ली-एनसीआर में सितंबर के अंत तक आमतौर पर गर्मी का असर रहता है। ऐसे में आज सुबह से ही बादलों का छाना और बारिश होना एक बड़ा मौसमी बदलाव है। यह मौसम परिवर्तन गुलाबी ठंड की शुरुआती दस्तक माना जा रहा है। इस बदलाव ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई है और मौसम को सुहावना बनाया है।
 
विज्ञापन

बारिश और तेज हवा से 3.7 डिग्री गिरा पारा, गुलाबी ठंड की दस्तक
पहाड़ों पर बर्फबारी के साथ राजधानी में शनिवार को बारिश व तेज हवा का असर रविवार को भी देखने को मिला। अधिकतम तापमान सामान्य से 3.7 डिग्री कम कम 30.6 डिग्री सेल्सियस रहा। सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 21.0 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, 2001 के बाद सितंबर में यह दूसरा सबसे कम न्यूनतम तापमान है।

रविवार शाम हुई हल्की बारिश से मौसम और सुहावना हो गया। भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र के आंकड़ों के अनुसार, शनिवार को दिल्ली में बारिश के तीन से चार दौर चले। इस दौरान 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलती रहीं। सफदरजंग में 4.9 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को बादलों की आवाजाही बनी रहेगी, लेकिन बारिश के आसार नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed