सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Raids conducted at the hideouts of 5 major smugglers timber worth ₹5 lakh seized 30-member team led the operat

Korba: पांच बड़े तस्करों के ठिकानों पर दबिश, 5 लाख कीमती लकड़ी जब्त, 30 सदस्यीय टीम ने संभाला मोर्चा

अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Fri, 19 Jun 2026 03:23 PM IST
विज्ञापन
सार

कोरबा वनमण्डल अंतर्गत वन परिक्षेत्र लेमरू के ग्राम लेमरू और कुदुरुवा में वन विभाग ने अवैध काष्ठ भंडारण के खिलाफ बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाया। मुखबिर की सूचना पर लेमरू और कुदुरुवा में 5 बड़े काष्ठ तस्करों के घरों पर दबिश देकर 306 नग अवैध चिरान जप्त किया गया।

Raids conducted at the hideouts of 5 major smugglers timber worth ₹5 lakh seized 30-member team led the operat
korba
विज्ञापन

विस्तार

कोरबा वनमण्डल अंतर्गत वन परिक्षेत्र लेमरू के ग्राम लेमरू और कुदुरुवा में वन विभाग ने अवैध काष्ठ भंडारण के खिलाफ बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाया। मुखबिर की सूचना पर लेमरू और कुदुरुवा में 5 बड़े काष्ठ तस्करों के घरों पर दबिश देकर 306 नग अवैध चिरान जप्त किया गया। जब्त लकड़ी की कुल मात्रा लगभग 5.534 घ.मी. और अनुमानित कीमत 5 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है।



वन और वन्यजीवों के संरक्षण को ध्यान में रखते हुए काष्ठ तस्करों पर शिकंजा कसने के लिए यह कार्रवाई वनमण्डलाधिकारी प्रेमलता यादव और दक्षिण कोरबा उपवनमण्डलाधिकारी सुरकांत सोनी के निर्देशन में की गई। कार्रवाई का नेतृत्व वनपरिक्षेत्राधिकारी लेमरू जयंत सरकार, बालको परिक्षेत्राधिकारी देवव्रत खाण्डे और परसखेत परिक्षेत्राधिकारी विक्रांत सिंह कंवर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राप्त सूचना के आधार पर नियमानुसार सर्च वारंट जारी कर ग्राम लेमरू और कुदुरुवा स्थित 05 घरों पर पूरे वन अमले के दल-बल के साथ दबिश दी गई। कार्रवाई में परिक्षेत्र सहायक लेमरू श्रवण कुमार गायकी और परिक्षेत्र सहायक बड़गांवरामेश्वर सिंह सिदार की अहम भूमिका रही।
विज्ञापन


दबिश के दौरान आरोपियों के घरों से बड़ी मात्रा में अवैध रूप से संग्रहित बीजा, साल और अन्य मूल्यवान प्रजाति के काष्ठ चिरान बरामद हुए। वन विभाग की संयुक्त टीम ने दिनेश कुमार तंवर वल्द कन्हाई तंवर ग्राम लेमरू के घर से 02 नग साल चिरान 0.122 घ.मी., सुरेश कुमार सिंह वल्द टमपाल सिंह तंवर ग्राम लेमरू के घर से 68 नग साल प्रजाति का चिरान 1.272 घ.मी. और 02 नग कलमी प्रजाति का चिरान 0.123 घ.मी. जप्त किया।

वहीं शिशुपाल वल्द गणेशराम देवांगन ग्राम कुदुरुवा के घर से बीजा प्रजाति के 03 नग चिरान 0.042 घ.मी. और साल प्रजाति के 231 नग चिरान 3.975 घ.मी. नगदी जप्त किया गया। कुल मिलाकर 306 नग चिरान जब्त कर नियमानुसार जप्ती की कार्रवाई की गई।

पूरी कार्रवाई थाना लेमरू के पुलिस बल और वन विभाग के 30 अधिकारी-कर्मचारियों की संयुक्त टीम ने शांतिपूर्ण ढंग से बिना किसी विवाद के पूरी की। इसमें लेमरू, बालको और परसखेत के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। वन विभाग ने बताया कि इस मामले में वन अधिनियम एवं नियमों के तहत आगे वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और संयुक्त वन प्रबंधन समिति लेमरू के सदस्यों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। ग्रामीणों ने भी वन विभाग की इस पहल की सराहना की और कहा कि अवैध कटाई पर रोक लगने से जंगल और पर्यावरण को बचाया जा सकेगा। वन विभाग ने चेतावनी दी है कि काष्ठ तस्करी करने वालों पर आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed