फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Former Zila Panchayat Vice President opposition leader, other Congress leaders booked for SECL Gevra strike.

कोरबा: एसईसीएल गेवरा खदान में हड़ताल कराना कांग्रेस नेताओं को पड़ा भारी, कई पर एफआईआर दर्ज

Wed, 28 Oct 2026 09:13 PM IST
कोरबा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Wed, 28 Oct 2026 09:13 PM IST
सार

एसईसीएल गेवरा खदान में श्रमिकों की वेतन, नियुक्ति पत्र और सुरक्षा संबंधी मांगों को लेकर हुए आंदोलन के बाद कांग्रेस नेताओं पर एफआईआर दर्ज की गई है। पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष समेत कई नेताओं पर काम में बाधा और अनाधिकृत प्रवेश के आरोप लगाए गए हैं।

विज्ञापन
Former Zila Panchayat Vice President opposition leader, other Congress leaders booked for SECL Gevra strike.
जिला पंचायत पूर्व उपाध्यक्ष अजय जायसवाल,नेता प्रतिपक्ष मधुसूदन दास सहित अन्य कांग्रेस नेताओं पर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा जिले में स्थानीय लोगों को रोजगार, एचपीसी दर पर वेतन, नियुक्ति पत्र और सुरक्षा समेत विभिन्न मांगों को लेकर एसईसीएल के खिलाफ आंदोलन करना कांग्रेस नेताओं को महंगा पड़ गया। एसईसीएल की गेवरा खदान में कार्य कर रही ठेका कंपनी पीएनसी के खिलाफ हड़ताल कराने वाले जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष अजय जायसवाल, बांकीमोंगरा नगर पालिका के नेता प्रतिपक्ष मधुसूदन दास, सांसद प्रतिनिधि सेत मसीह और कमलेश प्रजापति सहित अन्य पर दीपका थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, एसईसीएल गेवरा खदान में पीएनसी कंपनी में कार्यरत भू-विस्थापित कामगार पिछले छह महीने से वेतन, सुरक्षा, नियुक्ति पत्र और अन्य सुविधाओं को लेकर परेशान हैं। श्रमिकों का आरोप है कि बार-बार मांग करने और हड़ताल करने के बावजूद प्रबंधन उनकी सुनवाई नहीं कर रहा है। कंपनी एचपीसी दर पर वेतन नहीं दे रही है और सुरक्षा मानकों का भी पालन नहीं हो रहा है।
विज्ञापन


समस्या का समाधान नहीं होने पर श्रमिकों ने जिला पंचायत कोरबा के पूर्व उपाध्यक्ष अजय जायसवाल से संपर्क किया। श्रमिकों की समस्याओं को देखते हुए अजय जायसवाल के नेतृत्व में ग्रामीणों और श्रमिकों ने मंगलवार को गेवरा खदान पहुंचकर काम बंद करा दिया। सुबह से ही सैकड़ों श्रमिक और ग्रामीण खदान के मुहाने पर जमा हो गए और नारेबाजी करते हुए काम ठप करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंदोलन की सूचना पर एसईसीएल और पीएनसी कंपनी के अधिकारी मौके पर पहुंचे और श्रमिकों से वार्ता कर मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया। करीब दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक हड़ताल चलती रही, जिससे खदान का उत्पादन प्रभावित हुआ।

इस बीच एसईसीएल के सुरक्षा अधिकारी घनाराम सूर्यवंशी ने दीपका थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में आरोप लगाया गया कि अजय जायसवाल और उनके साथियों ने कंपनी में अनाधिकृत प्रवेश कर हंगामा किया और शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष अजय जायसवाल, नेता प्रतिपक्ष मधुसूदन दास, युकां नेता कमलेश कुमार प्रजापति, सांसद प्रतिनिधि सेत मसीह व अन्य के खिलाफ धारा 329(2), 127(2), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया है।


एफआईआर के बाद कांग्रेस खेमे में नाराजगी है। नेताओं का कहना है कि वे श्रमिकों की जायज मांगों के लिए आवाज उठा रहे थे, लेकिन प्रबंधन ने उनकी आवाज दबाने के लिए पुलिस का सहारा लिया है।

जिला पंचायत पूर्व उपाध्यक्ष अजय जायसवाल,नेता प्रतिपक्ष मधुसूदन दास सहित अन्य कांग्रेस नेताओं पर

जिला पंचायत पूर्व उपाध्यक्ष अजय जायसवाल,नेता प्रतिपक्ष मधुसूदन दास सहित अन्य कांग्रेस नेताओं पर

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed