{"_id":"69ad48bf5655089c2a036dc0","slug":"four-friends-drowned-while-bathing-in-hasdeo-river-one-swept-away-by-strong-currents-friends-jumped-in-to-rescue-narrowly-escaped-korba-news-c-1-1-noi1487-4026247-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba: हसदेव नदी में नहाने गए चार दोस्त, एक तेज बहाव में बहा, बचाने कूदे दोस्त भी बाल-बाल बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba: हसदेव नदी में नहाने गए चार दोस्त, एक तेज बहाव में बहा, बचाने कूदे दोस्त भी बाल-बाल बचे
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: कोरबा ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 04:18 PM IST
विज्ञापन
सार
कोरबा में रविवार की दोपहर दर्री थाना क्षेत्र के कलमीदुग्गू के पास हसदेव नदी में चार दोस्त नहाने गए हुए थे। चार दोस्तों में एक दोस्त हसदेव नदी के तेज बहाव में छलांग लगा दिया।
नदी में नहाते समय हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
कोरबा में रविवार की दोपहर दर्री थाना क्षेत्र के कलमीदुग्गू के पास हसदेव नदी में चार दोस्त नहाने गए हुए थे। चार दोस्तों में एक दोस्त हसदेव नदी के तेज बहाव में छलांग लगा दिया कुछ समय के लिए लगा कि तैर रहा होगा और मजाक कर रहा है जब आगे बढ़ने लगा तब बांकी दोस्त बचाने कूदे लेकिन पानी का बहाव ज्यादा था एक आगे बह गया वही बांकी भी बहने वाले थे किसी तरह बाहर निकले तब राहत की सांस ली नही तो बड़ी घटना घट सकती थी।
Trending Videos
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और युवक की तलाश शुरू की गई।घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। वही देखते हैं देखते लोगों के भीड़ एकत्रित हो गए इसकी सूचना तत्काल दर्री थाना पुलिस को दी गई। बताया जा रहा है कि बहने वाले युवक का नाम 22 वर्षीय नौशाद खान है जो।दर्री इलाके के जय भगवान गली का निवासी है और निजी कंपनी में काम करता था। और युवक को तैरना नहीं आता था। वही दर्री थाना पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए युवकों से पूछताछ शुरू की गई वही बह गए युवक की तलाश के लिए जिला प्रशासन के रेस्क्यू टीम को मौके पर बुलाया गया जहां तलाश जारी है।वोट और मोटर के माध्यम से युवक की तलाश की जा रही है। दर्री थाना प्रभारी आशीष सिह ने बताया कि पुलिस घटना स्थल पहुंचकर युवकों से पूछताछ शुरू कर दी है वही बह गए युवक की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

korba

korba