{"_id":"69aa53aec7b23497d30ee08e","slug":"mother-falls-into-30ft-well-daughters-cries-for-help-alert-others-korba-news-c-1-1-noi1487-4019277-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मौत का कुआं': पानी निकालते हुए गिरी महिला, बेटियों ने देखा तो मचाया शोर; परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'मौत का कुआं': पानी निकालते हुए गिरी महिला, बेटियों ने देखा तो मचाया शोर; परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: कोरबा ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 10:25 AM IST
विज्ञापन
सार
कोरबा में एक महिला घर के आंगन में कुएं से पानी निकालते समय रस्सी-बाल्टी समेत कुएं में गिर गईं। मौके पर मौजूद उनकी दो बेटियों की चीख-पुकार पर पड़ोसी और रिश्तेदारों ने रस्सी-सीढ़ी से उन्हें बाहर निकाला। लेकिन बालको अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
थाना बालको नगर
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
बालको थाना क्षेत्र के नेहरू नगर में बीती शाम एक हृदय विदारक घटना हुई। 38 वर्षीय चंदा देवी शाह अपने घर के आंगन में कुएं से पानी निकाल रही थीं। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वह रस्सी-बाल्टी समेत कुएं में जा गिरीं।
Trending Videos
यह घटना उस समय हुई जब उनकी दो बेटियां भी मौके पर मौजूद थीं। मां को कुएं में गिरता देख बेटियों ने तुरंत चीख-पुकार मचाई। उनकी आवाज सुनकर रिश्तेदार और पड़ोसी दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। वे सीढ़ी और रस्सी की मदद से कुएं में उतरे। काफी मशक्कत के बाद चंदा देवी को बाहर निकाला गया। उन्हें जिंदा समझकर बालको अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस दुखद घटना से पूरे परिवार और क्षेत्र में शोक फैल गया है।
घटना की सूचना मिलते ही बालको थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस दल ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। इसके बाद पुलिस ने मृतका के परिजनों का बयान दर्ज किया है। एएसई इमरान खान ने बताया कि घटना के वक्त उनकी दो बेटियां मौके पर थीं। पुलिस इस मामले में आगे की आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
चंदा देवी शाह का परिवार पहले से ही कई परेशानियों से जूझ रहा था। उनके पति एक हाथ से लकवा ग्रस्त हैं और उनका इलाज चल रहा है। पति बालको चौक के पास फली बेचकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनकी 6 बेटियां हैं, जिन्हें वह पढ़ा-लिखा रहे हैं। ऐसे मुश्किल समय में पत्नी की मौत होना अत्यंत दुखद है।