सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Sarpanch shot dead in moga

मोगा में सरपंच की हत्या: भरे बाजार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले आ चुके थे धमकी भरे काॅल

संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब) Published by: Nivedita Updated Fri, 06 Mar 2026 01:01 PM IST
विज्ञापन
सार

हमले में हरपिंदर सिंह हैप्पी को करीब 6-7 गोलियां लगीं। गंभीर हालत में उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। 

Sarpanch shot dead in moga
हरपिंदर सिंह हैप्पी - फोटो : संवाद/फाइल
विज्ञापन

विस्तार

मोगा के बाघापुराना में अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर गांव पत्तो हीरा सिंह के मौजूदा सरपंच की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे हुई। 
Trending Videos


मृतक की पहचान हरपिंदर सिंह हैप्पी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार हरपिंदर सिंह बाघापुराना-कोटकपूरा रोड स्थित सूजन जिम के संचालक भी थे। बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह वह अपनी थार गाड़ी में जिम पर पहुंचे थे। जैसे ही वह गाड़ी से नीचे उतरे, उसी दौरान फॉर्च्यूनर गाड़ी में सवार 4-5 हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हमले में हरपिंदर सिंह हैप्पी को करीब 6-7 गोलियां लगीं। गंभीर हालत में उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। 

जानकारी के अनुसार, हैप्पी को पहले भी थ्रेट काॅल आई थी और इनके पास बुलेट प्रूफ गाड़ी भी है। आज हैप्पी दूसरे गाड़ी में आए तो हमलावरों ने माैका देख उन्हें माैत के घाट उतार दिया। 

बाघापुराना थाना के एसएचओ जितेंद्र सिंह ने बताया कि सुबह करीब 11 बजे गोली चलने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में मामला आपसी रंजिश का बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक कुछ हमलावरों  की पहचान कर ली गई है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed