{"_id":"69abb79c4331bbe8e90e2c86","slug":"police-constable-murdered-in-amritsar-beaten-to-death-by-relatives-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में कांस्टेबल की हत्या: घरेलू विवाद में रिश्तेदारों ने पीट कर मार डाला, गुरदासपुर में तैनात थे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अमृतसर में कांस्टेबल की हत्या: घरेलू विवाद में रिश्तेदारों ने पीट कर मार डाला, गुरदासपुर में तैनात थे
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: Nivedita
Updated Sat, 07 Mar 2026 11:27 AM IST
विज्ञापन
सार
गांव जगदेव कलां निवासी जगजीत सिंह पंजाब पुलिस में कांस्टेबल थे और गुरदासपुर में एक डीएसपी के सुरक्षा गार्ड के तौर पर तैनात थे।
कांस्टेबल
- फोटो : संवाद/फाइल
विज्ञापन
विस्तार
अमृतसर के राजासांसी क्षेत्र के गांव जगदेव कलां में घरेलू विवाद के चलते पुलिस कांस्टेबल की हत्या का मामला सामने आया है। आरोप है कि रिश्तेदारों ने घर पर हमला कर लोहे की रॉड और डंडों से कांस्टेबल से मारपीट की। गंभीर रूप से घायल कांस्टेबल को परिजन इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है।
Trending Videos
जानकारी के अनुसार गांव जगदेव कलां निवासी जगजीत सिंह पंजाब पुलिस में कांस्टेबल थे और गुरदासपुर में एक डीएसपी के सुरक्षा गार्ड के तौर पर तैनात थे। शुक्रवार शाम वह ड्यूटी से घर लौटे थे। इसी दौरान पुराने घरेलू विवाद को लेकर कुछ लोग उनके घर पहुंचे और विवाद बढ़ने पर मारपीट शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
मृतक की भतीजी जतिंदर कौर ने बताया कि गांव निवासी बलराज सिंह उनका रिश्तेदार है और उसके साथ कुछ समय से विवाद चल रहा है। गत दिवस वह अपने साथ कई लोगों को लेकर गाड़ियों में सवार होकर घर पहुंचा था। आरोप है कि सभी ने मिलकर जगजीत सिंह और परिवार के अन्य सदस्यों पर हमला कर दिया। मारपीट के दौरान जगजीत सिंह के सिर पर लोहे की रॉड लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े।
घटना के बाद हमलावर मौके से चले गए। परिजन घायल जगजीत सिंह को अमृतसर ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि परिवार के बयान के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
ब्रेकिंग अपडेट।
विज्ञापन
विज्ञापन