सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Balloons bearing the name of Lahore College function fell in the fields near Ellenabad in Sirsa

Sirsa: ऐलनाबाद के पास खेतों में गिरे लाहौर कॉलेज के फंक्शन के नाम वाले गुब्बारे, पुलिस मौके पर पहुंची

संवाद न्यूज एजेंसी, ऐलनाबाद (सिरसा) Published by: Naveen Updated Sat, 07 Mar 2026 12:29 PM IST
विज्ञापन
सार

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गुब्बारों का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से भी जानकारी जुटाई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार माना जा रहा है कि ये गुब्बारे किसी कार्यक्रम के दौरान छोड़े गए होंगे, जो हवा के रुख के कारण सीमा पार से उड़ते हुए यहां तक पहुंच गए।

Balloons bearing the name of Lahore College function fell in the fields near Ellenabad in Sirsa
मौके की तस्वीरें - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

गांव धौलपालिया में शनिवार को उस समय ग्रामीणों में भय का माहौल बन गया जब खेतों में कुछ गुब्बारे आकर गिरे। इन गुब्बारों पर पाकिस्तान के लाहौर स्थित एक कॉलेज के फंक्शन का नाम लिखा हुआ बताया जा रहा है। गांव के किसानों ने जब खेतों में पड़े इन गुब्बारों को देखा तो उन्होंने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय प्रशासन और पुलिस को दी।

Trending Videos


सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रगट सिंह पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गुब्बारों का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से भी जानकारी जुटाई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार माना जा रहा है कि ये गुब्बारे किसी कार्यक्रम के दौरान छोड़े गए होंगे, जो हवा के रुख के कारण सीमा पार से उड़ते हुए यहां तक पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना के बाद गांव में चर्चा का विषय बन गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। पुलिस ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है और किसी भी संदिग्ध वस्तु की सूचना तुरंत प्रशासन को देने के लिए कहा है।

थाना प्रभारी प्रगट सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और गुब्बारों पर लिखे विवरण के आधार पर आगे की जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल स्थिति सामान्य है और ग्रामीणों को घबराने की आवश्यकता नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed