सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Massive fire at Holi colour factory in Safidon: Five women killed, seriously injured referred to Panipat

सफीदों में होली के रंग बनाने वाली फैक्टरी में भीषण आग: पांच महिलाओं की मौत, गंभीर घायलों को पानीपत रेफर किया

संवाद न्यूज एजेंसी, सफीदों (जींद) Published by: Naveen Updated Sat, 07 Mar 2026 02:49 PM IST
विज्ञापन
सार

सफीदों में होली के रंग बनाने वाली एक फैक्टरी में भीषण आग लग गई।

Massive fire at Holi colour factory in Safidon: Five women killed, seriously injured referred to Panipat
घायलों को अस्पताल लेकर आए लोग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

सफीदों में होली के रंग बनाने वाली एक फैक्टरी में भीषण आग लग गई। इस हादसे में पांच महिलाओं की झुलसकर मौत हो गई। कई मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

Trending Videos



 

जानकारी के अनुसार, फैक्टरी में लगभग 30 मजदूर काम कर रहे थे। साथ ही बताया जा रहा है कि गंभीर घायलों को पानीपत सिविल अस्पताल भेजा गया है। वहीं, मजदूरों ने बताया कि हादसे के समय कंपनी में बाहर की तरफ ताला लगा हुआ था कोई भी मजदूर भागने नहीं पाया। 

घायलों को दो एंबुलेंस की सहायता से जींद नागरिक अस्पताल लाया गया। पहली एंबुलेंस से तीन घायलों को अस्पताल लाया गया। इनमें सफीदों निवासी रानी (45) पत्नी अनिल कुमार, जगबीर (40) पुत्र चंद्रभान निवासी आदर्श कॉलोनी सफीदों तथा पवन कुमार (30) पुत्र बालवीर निवासी निसंग, जिला करनाल शामिल हैं। वहीं जगबीर और पवन कुमार को भी उपचार के लिए भर्ती किया गया है।

इसके अलावा सफीदों से ही कश्मीरी (39) पत्नी लाभ सिंह निवासी शिव कॉलोनी तथा कमलेश (54) पत्नी रमेश निवासी गीता कॉलोनी को भी झुलसने की हालत में नागरिक अस्पताल जींद लाया गया। एक अन्य घायल बिमला (60) पत्नी सत कुमार निवासी सफीदों को भी उपचार के लिए नागरिक अस्पताल जींद पहुंचाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सफीदों की भाट कॉलोनी में फैक्टरी में काम करने वाली 16 महिलाओं व 2 पुरूषों को जली हालत में बाहर निकाला गया। जिनमें से पांच महिलाओं की मौत हो चुकी है- 
1. पुजा वासी वार्ड नंबर 13 सफीदो 
2. उषा पत्नी जगदीश वासी आदर्श कालोनी सफीदो 
3. पिंकी पत्नी बाबू वासी सिंघपुरा 
4. गुडडी वासी सफीदो

फिलहाल एक महिला की पहचान नहीं हो पाई है। वहीं, मृतक के परिजनों ने सफीदों में सड़क जाम करने की धमकी दी थी, इसके बाद डीसी और एसपी ने मृतक के परिजनों को उचित कार्रवाई व मुआवजे का आश्वासन देकर शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed