सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   India News ›   India will be Naxal-free by March 31, this plan will not succeed, says Amit Shah in Odisha

Naxal-Free Bharat: 'रेड कॉरिडोर का सपना देखने वाले हो जाएंगे नाकाम', ओडिशा में बोले अमित शाह

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Riya Dubey Updated Fri, 06 Mar 2026 01:23 PM IST
विज्ञापन
सार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि सुरक्षा बलों की कार्रवाई से देश नक्सलवाद के खात्मे के करीब है। शाह ने कहा कि 31 मार्च तक भारत को माओवादी प्रभाव से मुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है। आइए विस्तार से जानते हैं। 

India will be Naxal-free by March 31, this plan will not succeed, says Amit Shah in Odisha
अमित शाह - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि देश को 31 मार्च तक नक्सलवाद से मुक्त बना दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बल उन लोगों के मंसूबों को विफल कर देंगे जो आंध्र प्रदेश के तिरुपति से नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर तक तथाकथित रेड कॉरिडोर बनाने का सपना देख रहे हैं।

Trending Videos

शाह ने रेड कॉरिडोर को लेकर क्या कहा?

ओडिशा के कटक जिले के मुंडाली में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के 57वें स्थापना दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि सुरक्षा बल उन ताकतों को हराएंगे, जो आंध्र प्रदेश के तिरुपति से लेकर नेपाल के पशुपतिनाथ तक रेड कॉरिडोर बनाने का सपना देख रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की सुरक्षा एजेंसियों ने नक्सलवाद के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की है और अब देश लाल आतंक को समाप्त करने के करीब पहुंच गया है।

शाह ने CISF की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि यह बल देश के प्रमुख प्रतिष्ठानों को सुरक्षा देकर आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान देता है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों ने देश की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए नक्सलवाद के खात्मे की दिशा में बड़ी प्रगति की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed