सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Illegal Firecrackers Worth ₹50,000 Seized in Korba

छत्तीसगढ़: कोरबा में 50 हजार के अवैध पटाखे जब्त, पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Fri, 22 May 2026 09:08 AM IST
विज्ञापन
Illegal Firecrackers Worth ₹50,000 Seized in Korba
korba
विज्ञापन

कोरबा कोतवाली थाना के मानिकपुर चौकी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रेलवे कॉलोनी झोपड़ी स्थित एक दुकान से भारी मात्रा में अवैध पटाखे जब्त किए हैं। पुलिस ने आरोपी लोचन प्रसाद केशरवानी उर्फ कर्रा केशरवानी को गिरफ्तार कर लिया है। जब्त पटाखों की कुल कीमत करीब 50,000 रुपये आंकी गई है।



पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि चौकी मानिकपुर क्षेत्र के रेलवे कॉलोनी झोपड़ी में आरोपी अपनी दुकान में अवैध रूप से पटाखों का भंडारण कर बिक्री कर रहा है। शादी, पार्टी अन्य कार्यक्रम में बेच रहे हैं। मानिकपुर चौकी पुलिस ने मौके पर दबिश दी। तलाशी के दौरान दुकान से पटाखों का जखीरा बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


48 वर्षीय आरोपी लोचन प्रसाद केशरवानी,नकछेड़ प्रसाद केशरवानी, रेलवे कॉलोनी झोपड़ी का ही निवासी है। आरोपी के पास पटाखों के भंडारण या बिक्री का कोई वैध लाइसेंस नहीं था। विस्फोटक अधिनियम के तहत इतनी बड़ी मात्रा में पटाखे रखना गैर-कानूनी है।
विज्ञापन
Trending Videos


आरोपी के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी इतनी बड़ी मात्रा में पटाखे कहां से लाया और किसे सप्लाई करने वाला था। इस कार्रवाई से अवैध पटाखा कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

बताया जा रहा है कि शहर के कई ऐसे जगह है जहा अवैध पटाखा का अवैध भंडारण किया गया। जहां पटाखे अधिक दाम में बेच रहे है। वहीं, भीषण गर्मी को देखते हुए कभी भी विस्फोट या बड़ा हादसा हो सकता है और भी लोगों पर कार्रवाई करने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed