सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Tap Water Scheme Defunct in Sonarwa Village, Villagers Forced to Depend on River Water

Bihar: जल-संकट पर हाहाकार,सीएम सम्राट चौधरी के गृह क्षेत्र में आबादी प्यासी, नदी का पानी पीने को मजबूर ग्रामीण

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Fri, 22 May 2026 12:16 PM IST
विज्ञापन
सार

मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर प्रखंड के भीम बांध स्थित सोनरवा गांव में पिछले एक महीने से नल-जल योजना बंद पड़ी है, जिससे ग्रामीणों के सामने पेयजल संकट गहरा गया है। करीब 300 की आबादी वाले गांव के लोग नदी का पानी लाकर अपनी प्यास बुझाने को मजबूर हैं।

Tap Water Scheme Defunct in Sonarwa Village, Villagers Forced to Depend on River Water
पानी के लिए प्रदर्शन करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर प्रखंड क्षेत्र स्थित भीम बांध के सोनरवा गांव में पिछले एक महीने से नल-जल योजना बंद पड़ी है। भीषण गर्मी और उमस के बीच गांव के लोग शुद्ध पेयजल के लिए परेशान हैं। हालात ऐसे हो गए हैं कि ग्रामीण नदी का पानी लाकर अपनी प्यास बुझाने को मजबूर हैं। विभाग को कई बार शिकायत देने के बावजूद अब तक समस्या का समाधान नहीं होने से लोगों में भारी नाराजगी है। गुरुवार को ग्रामीणों ने पानी टंकी के सामने विरोध प्रदर्शन भी किया।



एक महीने से बंद है नल-जल योजना

मामला गंगटा पंचायत अंतर्गत पर्यटन स्थल केंद्र भीम बांध के वार्ड संख्या 12 स्थित सोनरवा गांव का है। यहां करीब 300 की आबादी रहती है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले एक महीने से नल-जल योजना पूरी तरह बंद है, जिससे गांव में पेयजल संकट गहरा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उमस भरी गर्मी और चिलचिलाती धूप के बीच लोगों को पानी के लिए काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीण नदी से पानी लाकर घरों में इस्तेमाल कर रहे हैं।

ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

लगातार समस्या बने रहने और विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं होने पर गुरुवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। गांव के लोगों ने पानी टंकी के सामने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और जल्द पानी आपूर्ति बहाल करने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद विभाग ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है।
विज्ञापन
Trending Videos


वार्ड सदस्य ने उठाए सवाल

वार्ड सदस्य संतन कुमार सिंह ने बताया कि नल-जल योजना को लेकर डीसीसी में शिकायत भी की गई है, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के गृह विधानसभा क्षेत्र में अगर यह हाल है, तो बाकी क्षेत्रों की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है।

नदी का पानी पीने को मजबूर लोग

ग्रामीण सुमित कोड़ा, राशि कोड़ा, जितिया देवी, किरण देवी, सुमन देवी, जय मंती देवी और माला देवी ने बताया कि गांव में शुद्ध पेयजल नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि भीम बांध नदी से पानी लाकर ही घर की जरूरत पूरी की जा रही है। लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

ये भी पढ़ें: मोतिहारी में आग का तांडव; गए थे आग बुझाने, खुद हो गए हादसे का शिकार; वद्ध की मौत, युवक झुलसा

विभाग ने जल्द समाधान का दिया भरोसा

इस मामले में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के एसडीओ तपेश्वर साफी ने बताया कि सोनरवा गांव में सोलर पैनल के जरिए नल-जल योजना की सप्लाई होती है। उन्होंने कहा कि तकनीकी खराबी को ठीक करने के लिए झारखंड के रांची से मिस्त्री बुलाया गया है और एक-दो दिन के अंदर समस्या का समाधान कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed