सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bemisal bihar cricket team after 2026 ipl 2027 match ipl bihar team vedanta chairman anil agarwal offer

2026 IPL : आईपीएल में 'बेमिसाल बिहार' टीम! बेशर्त सहयोग के लिए किस बिजनेसमैन ने हाथ बढ़ाया?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 22 May 2026 12:53 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar News: आईपीएल 2026 तो अब खत्म होने को है, लेकिन इसमें बिहार के लिए माहौल बन गया है। बिहारी क्रिकेटरों के प्रदर्शन को देखते हुए देश के चर्चित बिजनेसमैन ने 'बेमिसाल बिहार' नाम सुझाते हुए आईपीएल टीम बनाने में बेशर्त मदद का एलान किया है।

bemisal bihar cricket team after 2026 ipl 2027 match ipl bihar team vedanta chairman anil agarwal offer
बिहार के क्रिकेटर की प्रतिभा देखकर अनिल अग्रवाल सामने आए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिहार मूल के जाने माने उद्योगपति और वेदांता समूह के चेयरमैन अनिल अग्रवाल एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने क्रिकेट, आईपीएल और बिहार की टीम को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “क्या आपको नहीं लगता कि चेन्नई सुपरकिंग्स, मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स की तरह बिहार की भी एक शानदार टीम होनी चाहिए?”



उन्होंने कहा कि बिहार की मिट्टी ने देश को कई बेहतरीन क्रिकेट खिलाड़ी दिए हैं। पटना में जन्मे ईशान किशन ने सबसे कम गेंदों में वनडे दोहरा शतक लगाया। समस्तीपुर के वैभव सूर्यवंशी सबसे कम उम्र में आईपीएल डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बने। वहीं गोपालगंज के साधारण परिवार से आने वाले साकिब हुसैन की शानदार गेंदबाजी पर आज पूरे देश की नजर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

PM Modi : विदेश में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहारियों को कर दिया खुश; सीएम सम्राट ने क्या लिखा?
विज्ञापन
Trending Videos


मैं बिहार के युवाओं के साथ मजबूती से खड़ा हूं
अनिल अग्रवाल ने कहा कि उन्हें हमेशा यह बात खलती है कि बिहार को क्रिकेट में अब तक वह पहचान और सम्मान नहीं मिल पाया, जिसका वह हकदार है। उन्होंने लिखा कि मेरा हमेशा से सपना रहा है कि बिहार के युवाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का पूरा अवसर मिले। हमारे खिलाड़ियों को भी विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर और बेहतर सुविधाएं बिहार में ही मिलनी चाहिए। मुझे पूरा भरोसा है कि अगर हमारे बच्चों को सही मार्गदर्शन और संसाधन मिलें, तो बिहार की टीम दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीमों में शामिल हो सकती है। मैं इस काम में बिहार के युवाओं के साथ पूरी मजबूती से खड़ा हूं। 

बिना शर्त के समर्थन देने का दावा
उद्योगपति ने आगे लिखा कि मैंने बिहार के खिलाड़ियों और युवाओं को हरसंभव सहयोग देने का भरोसा देता हूं। मैं बिहार की क्रिकेट टीम और यहां के खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए अपनी ओर से बिना शर्त पूरा समर्थन दूंगा। बिहार मेरे लिए सिर्फ एक राज्य नहीं, बल्कि एक भावना है। अब समय आ गया है कि हमारी मिट्टी का प्रतिभा मैदान पर अपना दम दिखाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed