{"_id":"6a1e51354aa22924d20b79c4","slug":"lakhs-embezzled-in-drain-pds-building-scam-deputy-sarpanch-villagers-complain-to-sdm-allegations-of-withdrawing-funds-twice-for-old-work-1-kg-rice-cut-per-ration-card-korba-news-c-1-1-noi1487-4349931-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरबा: सरपंच-पति पर लाखों के गबन के आरोप, ग्रामीणों ने की निष्पक्ष जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरबा: सरपंच-पति पर लाखों के गबन के आरोप, ग्रामीणों ने की निष्पक्ष जांच की मांग
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: कोरबा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 09:47 AM IST
विज्ञापन
korba
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोरबा ग्राम पंचायत बसीबार में सरकारी पैसे के दुरुपयोग का बड़ा मामला सामने आया है। उपसरपंच देवेंद्र कुमार समेत 12 ग्रामीणों ने एसडीएम पाली को आवेदन देकर सरपंच कंचन बाई और सरपंच पति सूरभवन सिंह पर लाखों रुपये के घोटाले का आरोप लगाया है। शिकायत में जांच होने तक सरपंच-सचिव के वित्तीय अधिकार रोकने और राशि आहरण पर रोक लगाने की मांग की गई है।
आरोप लगाया गया है कि पूर्व सरपंच के कार्यकाल में नाली निर्माण के लिए 1.20 लाख रुपये स्वीकृत किए जा चुके थे और नाली निर्माण की नींव खुदाई भी हो चुकी थी। आरोप है कि वर्तमान सरपंच कंचन बाई ने उसी नाली के लिए फिर से नया 2 लाख रुपये स्वीकृत करा लिया। ग्रामीणों का कहना है कि एक ही काम के लिए दो बार पैसा निकालना शासकीय राशि का दुरुपयोग है।
शिकायत में पीडीएस गोदाम सह भवन निर्माण में भी गड़बड़ी के आरोप लगे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि सरपंच पति सूरभवन सिंह द्वारा संचालित पीडीएस भवन निर्माण में लाल ईंट की जगह घटिया स्तर की ईंट लगाई जा रही है। जबकि शासन से इसकी अनुमति नहीं है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सरपंच पति द्वारा हर राशन कार्ड के पीछे 1-1 किलो चावल काट कर लिया जा रहा है। विरोध करने पर सचिव पर दबाव बनाकर फर्जी प्रस्ताव पारित कराया जाता है। ग्रामीणों ने कहा कि पूर्व में हुए निर्माण कार्यों को समस्त पंचों को दरकिनार कर सचिव के ऊपर दबाव बनाकर प्रस्ताव बना लिया गया।
उपसरपंच देवेंद्र कुमार, गीता बाई कंवर, अंजली आर्मो, भगवती कंवर, पार्वती यादव, नंदनी देवी, सूर्यभवन कंवर, संतोषी बाई गांडा, कविता कंवर, अहिल्या बाई, अजय कुमार और संजय कुमार ने हस्ताक्षर युक्त आवेदन एसडीएम को सौंपा है। ग्रामीणों ने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और जांच पूरी होने तक सरपंच-सचिव के वित्तीय अधिकार तत्काल रोके जाएं।
शिकायत की प्रतिलिपि मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पाली को भी भेजी गई है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे कलेक्टर कार्यालय का घेराव करेंगे।

Trending Videos