{"_id":"6a1e81f0a2e5408687050951","slug":"two-on-bike-run-over-by-trailer-one-dead-one-injured-speeding-caused-accident-near-bheemseniya-jungle-in-pali-trailer-seized-driver-absconding-korba-news-c-1-1-noi1487-4349995-2026-06-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरबा में आमने-सामने की टक्कर: तेज रफ्तार ट्रेलर की बाइक से भिड़ंत, 45 साल के लोंगदास की मौत; मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरबा में आमने-सामने की टक्कर: तेज रफ्तार ट्रेलर की बाइक से भिड़ंत, 45 साल के लोंगदास की मौत; मचा कोहराम
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: कोरबा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 02:15 PM IST
विज्ञापन
सार
कोरबा में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। इसमें 45 वर्षीय लोंगदास की मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को सामने से टक्कर मारी थी। लोंगदास और रामलाल पाली से काम कर बसीबार लौट रहे थे।
कोरबा में सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
पाली थाना क्षेत्र में बीते सोमवार शाम छह बजे भीमसेनिया जंगल के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार ट्रेलर ने एक मोटरसाइकिल को सामने से टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
मृतक की पहचान 45 वर्षीय लोंगदास के रूप में हुई है। घायल व्यक्ति 40 वर्षीय रामलाल चौहान है, जो पाली बसीबार का निवासी है। मृतक के भाई लगनदास ने बताया कि उन्हें फोन पर हादसे की सूचना मिली। दोनों घायलों को डायल-112 से सीएचसी पाली ले जाया गया। डॉक्टरों ने लोंगदास को मृत घोषित कर दिया और रामलाल चौहान को रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
लगनदास के अनुसार, लोंगदास और रामलाल मोटरसाइकिल CG 12 N 4608 से पाली से काम कर बसीबार लौट रहे थे। तभी सामने से आ रहे एक वाहन के चालक ने लापरवाही से टक्कर मार दी। टक्कर से लोंगदास के सिर पर गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी मौत हो गई। रामलाल चौहान को भी गंभीर चोटें लगी हैं और मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई।
Trending Videos
ट्रेलर चालक मौके से फरार
हादसे के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रेलर वाहन को जब्त कर लिया है। लगनदास की रिपोर्ट पर पाली पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ट्रेलर के आधार पर फरार चालक की तलाश कर रही है। पाली थाना प्रभारी नागेश तिवारी ने बताया कि मंगलवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया।
परिवार में शोक का माहौल
मृतक लोंगदास खेती किसानी से जुड़े थे। उनकी मौत के बाद परिवार में गहरा कोहराम मच गया है। बसीबार गांव में शोक की लहर फैल गई है। यह घटना पूरे गांव के लिए दुखद है।