{"_id":"69513d7c72158a74a507cb1f","slug":"madhavi-lata-participated-in-ram-naam-lekhan-mahayagna-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba: माधवी लता बोलीं- राम नाम लेखन महायज्ञ से उठी है हिंदू राष्ट्र की चिंगारी; रैली में शामिल हुए कई भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba: माधवी लता बोलीं- राम नाम लेखन महायज्ञ से उठी है हिंदू राष्ट्र की चिंगारी; रैली में शामिल हुए कई भक्त
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: आकाश दुबे
Updated Sun, 28 Dec 2025 07:54 PM IST
सार
मुख्य अतिथि के तौर पर माधवी लता ने भगवान श्री राम की महिमा का सुंदर ढंग से चित्रण किया। उन्होंने कहा कि भगवान राम के प्रति छत्तीसगढ़ के लोगों में असीम श्रद्धा है।
विज्ञापन
कार्यक्रम में शामिल लोग
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
कोरबा के दशहरा मैदान डॉ राजेंद्र नगर में आयोजित दुर्गा शक्ति सभा को संबोधित करते हुए दक्षिण भारत की भाजपा नेत्री माधवी लता ने कहा कि राम नाम लेखन महायज्ञ से जो चिंगारी कोरबा में शुरू हुई है वह भविष्य में हिंदू राष्ट्र के लिए निर्णायक साबित होगी।
Trending Videos
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में कोरबा जिले में तीन अरब 33 करोड़ 33 लाख राम नाम लेखन महायज्ञ के अंतर्गत कौशल्या महाकुंभ में माधवी लता पहुंची थीं। कोरबा जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र से एकत्रित राम नाम लेखन पुस्तिकाओं को ओपन थिएटर से महिलाओं ने अपने सिर पर धारण किया और राजेंद्र नगर दशहरा मैदान पहुंचीं। यहां पर पुस्तिका पूजन के साथ लोगों ने श्री राम का गुणगान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य अतिथि के तौर पर माधवी लता ने भगवान श्री राम की महिमा का सुंदर ढंग से चित्रण किया। उन्होंने कहा कि भगवान राम के प्रति छत्तीसगढ़ के लोगों में असीम श्रद्धा है। राम नाम लेखन महायज्ञ में लोगों की बहुत बड़ी भागीदारी और उनका समर्पण इसका उदाहरण है। उन्होंने अपने संबोधन के साथ संस्कृत के श्लोक से उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध किया।
कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने बताया कि कोरबा में बहुत बड़ा राम नाम का महासम्मेलन किया गया है। पूरा देश राम नाम से आगे बढ़ रहा है। कोरबा में भी 20-25 दिन से बूढ़े बच्चे और जवान राम नाम का लेख लिख रहे हैं। इसके चलते भारी संख्या में राम भक्त नजर आये।
कार्यक्रम के मंच पर स्वामी भजनानंद सेवा आश्रम केंदई की साध्वी गिरिजेश नंदिनी, राम जानकी मंदिर के महाराज, ब्रह्माकुमारी संस्था की रुक्मणी, गायत्री परिवार से अर्चना मिश्रा, सतनामी कल्याण समिति के संरक्षक श्रीमती रामबाई लहरे, रामनामी समाज के प्रतिनिधि, राम नाम लेखन महायज्ञ समिति के कोरबा जिला अध्यक्ष राम सिंह अग्रवाल सहित आरएसएस के पदाधिकारियों में डॉ विशाल उपाध्याय, किशोर बुटालिया प्रमुख रूप से उपस्थित थे। हजारों की संख्या में नागरिक भी इस कार्यक्रम का हिस्सा बने। बताया गया कि दशहरा मैदान में राम लेखन पुस्तिकाओं की परिक्रमा और पूजन अगले 12 जनवरी तक जारी रहेगी। इसके बाद विशेष यात्रा से यह पुस्तिकाएं अयोध्या भिजवाई जाएंगी।