{"_id":"6a72137083b521527d00a3dc","slug":"mineral-departments-swift-crackdown-12-vehicles-seized-for-illegal-transport-panic-among-mining-mafias-korba-news-c-1-1-noi1487-4577471-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba News: खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध परिवहन करने वाले 12 वाहन जब्त; खनिज माफियाओं में हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba News: खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध परिवहन करने वाले 12 वाहन जब्त; खनिज माफियाओं में हड़कंप
Wed, 05 Aug 2026 08:17 AM IST
कोरबा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
Published by: कोरबा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 08:17 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने बड़ा अभियान चलाते हुए विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से रेत और मिट्टी का परिवहन कर रहे 12 वाहनों को जब्त किया गया।
विज्ञापन
खनिज विभाग की कार्यवाही 12 वाहन जब्त
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरबा जिले में अवैध खनन, परिवहन और भण्डारण पर लगाम कसने के लिए खनिज विभाग ने 04 अगस्त को बड़ा अभियान चलाया। खनिज उड़नदस्ता दलों ने जिले के विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर सघन जांच की। इस दौरान अवैध रूप से रेत और मिट्टी का परिवहन कर रहे कुल 12 वाहनों को जब्त किया गया है। कार्रवाई से खनिज माफियाओं में हड़कंप मचा है।
उड़नदस्ता टीम ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान राताखार में रेत का अवैध परिवहन करते 3 ट्रैक्टरकसरेंगा में 2 ट्रैक्टर, बरमपुर में 1 ट्रैक्टर सुराकछार में 1 ट्रैक्टर और पाली में 1 ट्रैक्टर पकड़ा गया। इसी तरह भिलाई बाजार में रेत का अवैध परिवहन कर रहे 2 ट्रैक्टर और 1 टीपर तथा कापूबहरा में मिट्टी का अवैध परिवहन कर रहे 1 टीपर को भी जब्त किया गया।
जब्त सभी 12 वाहनों को नियमानुसार सिविल लाइन थाना, रामपुर थाना, सर्वमंगला पुलिस चौकी, पाली थाना, हरदीबाजार थाना और खनिज जांच चौकी कटघोरा की अभिरक्षा में सुरक्षार्थ रखा गया है। आगे की वैधानिक कार्रवाई प्रकरण दर्ज कर की जाएगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Vishnudeo Sai Cabinet Meeting: साय कैबिनेट की अहम बैठक आज; इन मुद्दों पर लिये जा सकते हैं फैसले, जानें
खनिज विभाग ने बताया कि इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन और भण्डारण पर पूर्ण प्रतिबंध लगाना है। इसके साथ ही अवैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना, प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और शासकीय राजस्व की हो रही हानि को रोकना भी शामिल है।
विभाग ने कहा कि जिन लोगों के वाहन जब्त हुए हैं उन पर जुर्माना और प्रकरण दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वहीं, उप संचालक खनि प्रशासन ने कहा कि अवैधखनन और परिवहन में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। जिले में इस तरह का सघन अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे अवैध खनन या परिवहन की सूचना तुरंत खनिज विभाग या नजदीकी थाना में दें। विभाग की इस कार्रवाई से अवैध कारोबारियों में खौफ का माहौल है और वैध कारोबारियों ने भी इस कदम की सराहना की है।