फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Dantewada police officers honored by the Union Home and Cooperation Minister.

नक्सल मोर्चे पर बहादुरी का इनाम: गृह मंत्री अमित शाह ने दंतेवाड़ा पुलिस के अधिकारियों को किया सम्मानित

Wed, 05 Aug 2026 03:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 05 Aug 2026 03:34 PM IST
सार

नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले दंतेवाड़ा पुलिस के अधिकारियों को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की ओर से सम्मानित किया गया। एसपी चंद्रमोहन सिंह ने अधिकारियों को सम्मान प्रदान कर उनके साहस, कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा की सराहना की।
 

विज्ञापन
Dantewada police officers honored by the Union Home and Cooperation Minister.
अधिकारियों को सम्मानित करते पुलिस अधीक्षक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति स्थापना, आंतरिक सुरक्षा सुदृढ़ करने, जनविश्वास अर्जित करने तथा राष्ट्रहित में उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने वाले छत्तीसगढ़ पुलिस के अधिकारियों के साहस, अदम्य समर्पण एवं विशिष्ट कार्यों की सराहना करते हुए माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह द्वारा सम्मान प्रदान किया गया। जिसमें आला अधिकारियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा चंद्रमोहन सिंह (भा.पु.से.) द्वारा जिले के उन अधिकारियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने नक्सल उन्मूलन, कानून-व्यवस्था बनाए रखने, जनसुरक्षा सुनिश्चित करने तथा पुलिस की विभिन्न जिम्मेदारियों के निर्वहन में उल्लेखनीय योगदान दिया है।
विज्ञापन


सम्मानित अधिकारियों में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र खुंटे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आरके बर्मन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उप पुलिस अधीक्षक राहुल उइके, उप पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुंभकार, रक्षित निरीक्षक सुशील नौटियाल, निरीक्षक मुकेश ताती , निरीक्षक संजय पोटाम , निरीक्षक संतोष हेमला, निरीक्षक चैतराम गुरुपंच, निरीक्षक रामअवतार पटेल, उप निरीक्षक हजारी लाल मौर्य, उप निरीक्षक लोचन पैकरा एवं उप निरीक्षक कोसा कुंजाम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह ने सभी अधिकारियों को शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी की कर्तव्यनिष्ठा, साहस, अनुशासन तथा उत्कृष्ट सेवा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि दंतेवाड़ा पुलिस भविष्य में भी आमजन की सुरक्षा, शांति एवं विश्वास को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए नक्सल उन्मूलन एवं जनसेवा के कार्यों में पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करती रहेगी। उन्होंने सभी सम्मानित अधिकारियों का उत्साहवर्धन करते हुए अपेक्षा व्यक्त की कि वे आगे भी इसी प्रतिबद्धता, पेशेवर दक्षता एवं सेवा भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर जिले एवं छत्तीसगढ़ पुलिस का गौरव बढ़ाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed