Hindi News
›
Video
›
Chhattisgarh
›
Save Bhilai Padyatra: Congress marches to Raj Bhavan to raise BSP employees' rights and township issues
{"_id":"6a72d3db2209984b9c07560b","slug":"durg-congress-padyatra-durg-bhilai-news-c-1-1-noi1483-4578077-2026-08-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिलाई बचाओ पदयात्रा: BSP कर्मचारियों के हक और टाउनशिप के मुद्दों पर कांग्रेस का राजभवन कूच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिलाई बचाओ पदयात्रा: BSP कर्मचारियों के हक और टाउनशिप के मुद्दों पर कांग्रेस का राजभवन कूच
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग-भिलाई Published by: दुर्ग-भिलाई ब्यूरो Updated Wed, 05 Aug 2026 02:11 PM IST
दुर्ग-भिलाई जिला कांग्रेस कमेटी की नेतृत्व में भिलाई बचाओ पदयात्रा की भिलाई से रायपुर राजभवन के लिए निकली गई है। पद यात्रा का मुख्य उद्देश्य भिलाई टाउनशिप, भिलाई इस्पात संयंत्र और उससे जुड़ी जनसुविधाओं के मुद्दे को लेकर अब कांग्रेस सड़क पर आंदोलन कर रही है। इस यात्रा के कांग्रेस के बड़े नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। यह पदयात्रा आज रायपुर पहुंचेगी और राजभवन राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपेगे।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर के नेतृत्व में निकली यह पदयात्रा सेक्टर-9 स्थित श्री हनुमान मंदिर से प्रारंभ हुई यह भिलाई, चरोदा और कुम्हारी होते हुए आज रायपुर पहुंचेगी।जहां राजभवन में राज्यपाल को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर इसका समापन किया जाएगा। इस पद पदयात्रा में भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव, महापौर नीरज पाल समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।
यात्रा के दौरान कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार और प्रबंधन की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि भिलाई इस्पात संयंत्र और उससे जुड़ी टाउनशिप लगातार उपेक्षा का शिकार हो रही है। कांग्रेस के पदयात्रा का मुख्य मद्दे भिलाई के आवास रिटेंशन और लाइसेंसधारी आवासों को निरस्त कर खाली कराने की कार्रवाई बंद करने बीएसपी कर्मचारियों के वेज रिवीजन को शीघ्र लागू करने,39 माह से लंबित एरियर का भुगतान करने टाउनशिप के आवासों का नियमित रखरखाव स्वच्छ पेयजल की बेहतर व्यवस्था, अस्पतालों और स्कूलों की बदहाल स्थिति में सुधार की मांग की,ठेका श्रमिकों की समस्याओं के स्थायी समाधान की भी मांग जैसे मद्दे को लेकर यह आंदोलन किया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।