{"_id":"6a5c9f9441be69ea730aa32d","slug":"old-enmity-leads-to-computer-shop-vandalism-in-korba-2-laptops-smashed-threats-issued-victim-files-complaint-with-sp-seeking-justice-korba-news-c-1-1-noi1487-4518348-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba: पुरानी रंजिश में दुकान में तोड़फोड़, 2 लैपटॉप तोड़े, जान से मारने की धमकी, पीड़ित ने लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba: पुरानी रंजिश में दुकान में तोड़फोड़, 2 लैपटॉप तोड़े, जान से मारने की धमकी, पीड़ित ने लगाई गुहार
Sun, 19 Jul 2026 04:58 PM IST
कोरबा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: कोरबा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 04:58 PM IST
सार
कोरबा बुधवारी बाजार में पुरानी रंजिश को लेकर एक कंप्यूटर दुकान में तोड़फोड़ और मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित दुकानदार ने आरोपी पर गाली-गलौच, धमकी और सामान तोड़ने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक को शिकायत पत्र सौंपा है।
विज्ञापन
korba
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरबा बुधवारी बाजार में पुरानी रंजिश को लेकर एक कंप्यूटर दुकान में तोड़फोड़ और मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित दुकानदार ने आरोपी पर गाली-गलौच, धमकी और सामान तोड़ने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक को शिकायत पत्र सौंपा है।
विज्ञापन
पीड़ित अमन सोनी, पिता मनोहर लाल, निवासी एम. जीनियस कम्प्यूटर सेंटर, राम जानकी मंदिर बुधवारी कोरबा ने बताया कि 15 जुलाई 2026 को शाम करीब 8 से 9 बजे के बीच कैलाश अग्रवाल निवासी बुधवारी बाजार उनकी दुकान में जबरदस्ती घुस आया। आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते कैलाश ने दुकान में रखे डेस्क का कांच तोड़ दिया और रिपेयरिंग के लिए आए 2 लैपटॉप जमीन पर पटक कर क्षतिग्रस्त कर दिए।
विज्ञापन
अमन सोनी का आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने अश्लील गाली-गलौच की, जान से मारने की धमकी दी और धक्का-मुक्की कर मारपीट भी की। घटना के समय दुकान में मौजूद स्टाफ और ग्राहक भी दहशत में आ गए।
विज्ञापन
शिकायत में अमन सोनी ने बताया कि कैलाश अग्रवाल के बेटे अक्षत अग्रवाल के खिलाफ पहले से चेक बाउंस का प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन है। उसी केस को वापस लेने के लिए दबाव बनाने के उद्देश्य से यह घटना की गई है।
पीड़ित का कहना है कि घटना के तुरंत बाद उन्होंने सीएसईबी चौकी में लिखित शिकायत दी थी, लेकिन उन्हें अगले दिन आने को कहा गया। अगले दिन जाने पर गोल-मोल जवाब देकर वापस भेज दिया गया। अब तक न तो कार्रवाई हुई और न ही शिकायत की पावती मिली। इससे परेशान होकर पीड़ित ने अब सीधे एसपी को आवेदन देकर उचित कार्रवाई की मांग की है। वही इस मामले में सीएसईबी चौकी प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि दोनों पक्ष से शिकायत की गई है मामले में जांच की जा रही है।

korba

korba