फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Motorcyclist killed on the spot after being struck by a speeding trailer traffic jam on Sarvamangala Road in K

Korba: तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौके पर मौत, सर्वमंगला मार्ग पर लगा जाम

Sun, 19 Jul 2026 06:56 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Sun, 19 Jul 2026 06:56 PM IST
सार

कोरबा में कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत सर्वमंगला-राताखार मुख्य मार्ग पर रविवार शाम करीब 4 बजे हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को चपेट में ले लिया, जिससे मौके पर ही युवक ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
Motorcyclist killed on the spot after being struck by a speeding trailer traffic jam on Sarvamangala Road in K
korba

विस्तार

कोरबा में कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत सर्वमंगला-राताखार मुख्य मार्ग पर रविवार शाम करीब 4 बजे हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को चपेट में ले लिया, जिससे मौके पर ही युवक ने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद सड़क पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सर्वमंगला से राताखार की ओर जा रहे बाइक सवार को तेज गति से आ रहे ट्रेलर ने मोड़ पर टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार उछलकर दूर जा गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की आवाज सुनते ही आसपास के लोग दौड़े और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही कोतवाली थाना प्रमोद डनसेना टीम के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने ट्रेलर वाहन को जब्त कर लिया और चालक की तलाश शुरू कर दी। वहीं शव को तत्काल सड़क से हटवाकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया। मृतक की जेब से डीएसपीएम प्लांट का एक गेट पास मिला है, जिसमें नाम हरियर दास पिता इतवारी दास, निवासी बिरदा कोरबा लिखा है। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर मौके पर बुलाया है। उनके आने के बाद ही शव की औपचारिक पहचान और आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

हादसे के बाद

सर्वमंगला-राताखार मार्ग पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। पुलिस ने मशक्कत कर वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से निकाला। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर भारी वाहनों का दबाव अक्सर रहता है और तेज रफ्तार के कारण आए दिन हादसे होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद इकट्ठा हुए लोगों ने इस मार्ग पर स्पीड ब्रेकर और ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की मांग की है। उनका कहना है कि भारी वाहनों की रफ्तार नियंत्रित नहीं होने से इस तरह की घटनाएं बढ़ रही हैं। फिलहाल पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

korba

korba

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed