सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Police and volunteers celebrate Holi the day after.

Korba: कोरबा पुलिस ने वृद्धाश्रम में खेली फूलों की होली, स्वयंसेवकों ने भी मनाया उत्सव

अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Thu, 05 Mar 2026 03:27 PM IST
विज्ञापन
सार

बुधवार को होली के बाद गुरुवार को पुलिसकर्मियों ने उत्साह से होली मनाई। उन्होंने वृद्धा आश्रम में बुजुर्गों संग फूलों की होली खेली। वंदे मातरम प्रभात शाखा ने भी फाग गीतों के साथ उत्सव मनाया।

Police and volunteers celebrate Holi the day after.
korba
विज्ञापन

विस्तार

कोरबा में बुधवार को होली खेली गई, जिसके बाद गुरुवार सुबह पुलिसकर्मियों ने भी उत्साह से होली मनाई। विभिन्न थानों और चौकियों में शांतिपूर्ण ढंग से रंग-गुलाल लगाकर एक-दूसरे को बधाई दी गई। कोतवाली, सिविल लाइन, कुसमुंडा, दीपका समेत कई थानों में होली का माहौल रहा।

Trending Videos


सर्वमंगला चौकी क्षेत्र के प्रशांति वृद्धा आश्रम में पुलिस का एक अलग चेहरा देखने को मिला। पुलिस के आला अधिकारियों और कर्मचारियों ने बुजुर्गों के साथ फूलों की होली खेली। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले, नीतीश ठाकुर, प्रतीक चतुर्वेदी समेत कई अधिकारी उपस्थित थे। पुलिसकर्मियों ने बुजुर्गों को भोजन कराया और जिले की सुख-शांति के लिए आशीर्वाद लिया। वहीं प्रगति नगर स्थित छठ घाट पर वंदे मातरम प्रभात शाखा ने होली उत्सव मनाया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने गुलाल लगाकर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में पारंपरिक फाग गीतों के साथ उत्सव का माहौल बना रहा। बच्चों ने भी गुलाल लगाकर और फाग गीत गाकर होली का भरपूर आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर संघ सह कार्यवाहक खगेंद्र कौशिक ने उपस्थित सभी जनों से होली से जुड़ी कहानियां सुनाने को प्रेरित किया। स्वयंसेवक अरुण सोनी ने हिरण्यकश्यप और भक्त प्रह्लाद की कथा सुनाई। उन्होंने बताया कि होली असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक पर्व है। यह अधर्म पर धर्म की विजय का भी प्रतीक है, जो इसका महत्व दर्शाता है।

योग व व्यायाम का भी हुआ अभ्यास
प्रभात शाखा के नियमित कार्यक्रम के तहत स्वयंसेवकों ने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए योग व व्यायाम भी किया। दीपका इकाई नगर संघ संचालक लल्लू सिंह के मार्गदर्शन में शाखा की गतिविधियां संचालित हुईं। मुख्य शिक्षक महेश चंद्रा ने उपस्थित लोगों को योगाभ्यास कराया। कार्यक्रम के अंत में स्वयंसेवकों ने वंदे मातरम के जयघोष के साथ ध्वज का अभिवादन किया।

 

korba

korba

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed