फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   posing as mining officers robbed commuter of mobile,cash,arrested; both habitual offenders previously jailed f

कोरबा: माइनिंग अधिकारी बनकर राहगीर से मोबाइल और नगदी लूटने वाले दो गिरफ्तार, पकड़े गए आरोपी आदतन चोरी

Sun, 18 Oct 2026 07:05 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Sun, 18 Oct 2026 07:05 PM IST
सार

उरगा थाना पुलिस ने राहगीर से मोबाइल और नगदी झपटकर फरार होने वाले दो आरोपियों को त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों से लूटा गया मोबाइल, नगदी और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है।

विज्ञापन
posing as mining officers robbed commuter of mobile,cash,arrested; both habitual offenders previously jailed f
अधिकारी बनकर लूटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा जिले के उरगा थाना पुलिस ने राहगीर से मोबाइल और नगदी झपटकर फरार होने वाले दो आरोपियों को त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों से लूटा गया मोबाइल, नगदी और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


घटना का विवरण 17 अक्टूबर 2026 का है। प्रार्थी ने थाना उरगा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह ट्रेलर क्रमांक CG 12 BN 4977 से गेवरा से रायगढ़ जा रहा था। दोपहर करीब 2 बजे कमरीचोली मेन रोड के आगे वाहन रोककर वह नीचे उतरा था। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्ति उसके पास आए और खुद को माइनिंग में काम करने वाला बताया।
विज्ञापन


बातचीत के दौरान दोनों ने अपना नाम केसरी नंदन वैष्णव और ललित कुमार चौहान बताया। अचानक दोनों प्रार्थी की ओर बढ़े और झपट्टा मारकर उसका OPPO कंपनी का मोबाइल फोन और 500 रुपये नगद लेकर मोटरसाइकिल क्रमांक CG 12 BS 0751 से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट पर थाना उरगा में अपराध क्रमांक 578/2026, धारा 304(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर गवाहों के कथन लिए और आरोपियों की पतासाजी के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया।

इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि उरगा चौक में दो व्यक्ति मोबाइल बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने गवाहों के साथ घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ में दोनों ने अपराध कबूल कर लिया। मेमोरेंडम के आधार पर आरोपी केसरी नंदन वैष्णव से OPPO मोबाइल और आरोपी ललित कुमार चौहान से वारदात में प्रयुक्त काले रंग की HF Deluxe बाइक क्रमांक CG 12 BS 0751 और 500 रुपये नगद बरामद किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों केसरी नंदन वैष्णव आदतन अपराधी है जो चोरी के मामले में दो बार और उसके खिलाफ पांच बार प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा चुकी है हाल ही में जेल से छूटकर आया हुआ था।


इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों में 1. केसरी नंदन वैष्णव पिता स्व. राम नेगी वैष्णव, उम्र 36 वर्ष, निवासी पाण्डेय चाल, उरगा चौक और 2. ललित कुमार चौहान पिता संतोष चौहान, उम्र 22 वर्ष, निवासी कटबितला, थाना उरगा, जिला कोरबा शामिल हैं। पुलिस ने दोनों को 18 अक्टूबर को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से 24 अक्टूबर तक न्यायिक रिमांड स्वीकृत किया गया है।

अधिकारी बनकर लूटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

अधिकारी बनकर लूटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed