फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Chhattisgarh ›   Police arrested a man from Nagpur for cheating people of lakhs of rupees.

दुर्ग: फॉरेक्स ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा, 18.63 लाख की ठगी कर आरोपी नागपुर से गिरफ्तार

Sun, 18 Oct 2026 08:07 PM IST
दुर्ग-भिलाई ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग-भिलाई
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग-भिलाई Published by: दुर्ग-भिलाई ब्यूरो Updated Sun, 18 Oct 2026 08:07 PM IST
Police arrested a man from Nagpur for cheating people of lakhs of rupees.
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फॉरेक्स और ट्रेडिंग की ट्रेनिंग देने वाला संस्थान खोलने तथा उसमें निवेश करने पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। सुपेला थाना पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी मीनल चौहान को नागपुर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक कार भी बरामद की है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
 
पुलिस के मुताबिक, प्रार्थी अक्षय राठौर कृषि व्यवसाय से जुड़े हैं। एक परिचित के माध्यम से उनकी पहचान मीनल चौहान से हुई थी। मीनल ने उन्हें बताया था कि रायपुर के बीआईए चौक स्थित करंसी टावर में फिनविजन और फिनविजन ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट के नाम से फॉरेक्स और ट्रेडिंग की ट्रेनिंग देने वाला संस्थान शुरू किया जा रहा है। आरोपी ने प्रार्थी को संस्थान में निवेश करने पर अच्छा मुनाफा मिलने का भरोसा दिलाया था।
 
आरोप है कि दिसंबर 2025 से जून 2026 के बीच संस्थान के संचालन और अन्य खर्चों के नाम पर प्रार्थी से अलग-अलग बैंक खातों में कुल 21 लाख 96 हजार 675 रुपये लिए गए। रकम का इस्तेमाल कर्मचारियों के वेतन, कार्यालय के किराए, रखरखाव, विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रचार और अन्य जरूरी खर्चों के लिए किए जाने की बात कही गई थी।
 
आरोपी ने प्रार्थी को 3 लाख 33 हजार रुपये वापस कर दिए, लेकिन शेष 18 लाख 63 हजार 675 रुपये नहीं लौटाए। काफी समय तक रकम वापस नहीं मिलने पर प्रार्थी ने पुलिस से शिकायत की।
 
प्रार्थी अक्षय राठौर ने 18 सितंबर 2026 को सुपेला थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। आरोपी की तलाश के दौरान पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर मीनल चौहान का पता लगाया और उसे नागपुर से गिरफ्तार कर लिया।
 
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक कार बरामद की है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। मामले में पुलिस आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
पुलिस ने ठगी के आरोपी को नागपुर से किया गिरफ्तार।
पुलिस ने ठगी के आरोपी को नागपुर से किया गिरफ्तार।- फोटो : credit
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

सेब की पेटियों के बीच छिपाकर ले जा रहे थे अवैध शराब, 220 पेटी बरामद

18 Oct 2026

जिले के करीब छह हजार मतदाताओं को जोड़ा गया, जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने दी जानकारी

18 Oct 2026

कानपुर: चकेरी के काली बाड़ी मंदिर में दुर्गा पूजा की धूम, ढोल की थाप पर थिरके श्रद्धालु

18 Oct 2026

मतदाता पुनरीक्षण अभियान जारी, नए नाम जुड़वाने के लिए भरे गए फॉर्म

18 Oct 2026

Video: अयोध्या में तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार दो ग्रामीणों की मौत, गांव में मातम

18 Oct 2026
विज्ञापन

फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड पर हनुमान मंदिर के पास नगर निगम द्वारा कूड़ा डालने का विरोध

18 Oct 2026

शिमला: आठवें नवरात्र पर तारादेवी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, पार्किंग तक पहुंचीं श्रद्धालुओं की कतारें

18 Oct 2026
विज्ञापन

सोलन के गुरुकुल स्कूल में शिक्षकों को सिखाए आपदा प्रबंधन के गुर, भूकंप और आग से बचाव का दिया प्रशिक्षण

18 Oct 2026

सोलन में स्कॉर्पियो चालक का हंगामा, निजी बस के शीशे तोड़े; गुस्साए लोगों ने गाड़ी में की तोड़फोड़ और चालक से मारपीट

18 Oct 2026

कोरबा में ड्यूटी पर तैनात सीएएफ जवान नशे में मिला: बजरंग दल से गाली-गलौज का आरोप, विभाग को भेजा जाएगा पत्र

18 Oct 2026

बस्ती: जिलेभर में दुर्गा पूजा की धूम, रंगीन रोशनी से जगमगाए पंडाल

18 Oct 2026

मासूम का शव पहुंचते ही मचा कोहराम, कार्रवाई की मांग को लेकर लगाया जाम

18 Oct 2026

ऊना में अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में 108 विद्यार्थियों ने लिया भाग, परीक्षा देकर खिले बच्चों के चेहरे

18 Oct 2026

कांगड़ा: अष्टमी पर ब्रजेश्वरी देवी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, सुबह 4 बजे खुले कपाट; दर्शन के लिए लगी लंबी कतारें

18 Oct 2026

बिलासपुर के कोटलू गांव में नाले में फेंकी मिलीं एक्सपायरी दवाइयां, पेयजल स्रोतों की सुरक्षा पर उठे सवाल

18 Oct 2026

कानपुर: शुक्लागंज में पोनी रोड निर्माण पर उठे सवाल, मानक ताक पर रख किया जा रहा है निर्माण

18 Oct 2026

बदायूं: प्रेम विवाह के 10 साल बाद महिला की मौत, पति बोला- पत्नी बीमार थी

18 Oct 2026

मेरठ: आर्य समाज मंदिर में सत्संग, शहीदों के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान

18 Oct 2026

मेरठ: महावीर जयंती भवन में पूजन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

18 Oct 2026

मोगा: घलकलां के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से 85 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, वाहन मौके से फरार

नमो घाट के ऊपर तिरंगा लेकर उड़ा सेना का हेलीकॉप्टर, VIDEO

18 Oct 2026

नोएडा: प्रतीक लॉरेल के निवासियों ने उठाईं समस्याएं, अतिक्रमण और स्ट्रीट लाइट की कमी से परेशानी

18 Oct 2026

शुक्लागंज: मतदाता पुनरीक्षण शिविर में सुबह भीड़, दोपहर में छाया रहा सन्नाटा

18 Oct 2026

छोटी काशी मंडी में अष्टमी मेले की धूम, शोभायात्रा के बाद टारना माता मंदिर में हुआ कन्या पूजन; कम भीड़ ने खींचा ध्यान

18 Oct 2026

कोरबा में चलती कार पर युवतियों का खतरनाक स्टंट: बोनट और दरवाजों पर लटककर किया डांस, पुलिस ने दर्ज किया केस

18 Oct 2026

Video: लखनऊ में घर में सेंध काटकर चोर ले गए 35 हजार रुपये और लाखों के जेवर

18 Oct 2026

धर्मशाला में महाजन सभा के निःशुल्क चिकित्सा शिविर में 150 लोगों ने करवाई स्वास्थ्य जांच, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दिया परामर्श

18 Oct 2026

कॉटन सीड के बीच को लेकर विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों से बातचीत कर, बेहतर बीज उपलब्ध करवाएंगे- कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा

18 Oct 2026

Video: अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा देकर बाहर निकले अभ्यर्थी, साझा किए अनुभव

18 Oct 2026

Video: विजयदशमी शोभायात्रा को लेकर राष्ट्रीय पर्व एवं उत्सव समिति की प्रेसवार्ता

18 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed