{"_id":"6ad48734eb55b4710c055759","slug":"video-kangra-brajeshwari-devi-temple-ashtami-devotees-rush-2026-10-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"कांगड़ा: अष्टमी पर ब्रजेश्वरी देवी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, सुबह 4 बजे खुले कपाट; दर्शन के लिए लगी लंबी कतारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांगड़ा: अष्टमी पर ब्रजेश्वरी देवी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, सुबह 4 बजे खुले कपाट; दर्शन के लिए लगी लंबी कतारें
Ankesh Dogra
Updated Sun, 18 Oct 2026 02:15 PM IST
Link Copied
श्री ब्रजेश्वरी देवी मंदिर में अष्टमी के पावन अवसर पर रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। मंदिर के कपाट सुबह करीब 4 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। कपाट खुलने से पहले ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर में पहुंचना शुरू हो गए थे। सुबह होते-होते मां के दर्शन के लिए लंबी कतारें लग गईं।
अष्टमी पर श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए मंदिर प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा तथा व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष प्रबंध किए। भीड़ को नियंत्रित करने और श्रद्धालुओं को सुविधाजनक तरीके से दर्शन करवाने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल भी बुलाया गया।
पुलिस जवानों ने मंदिर परिसर और प्रवेश मार्गों पर व्यवस्था संभाली। श्रद्धालुओं को कतारों में आगे बढ़ाते हुए व्यवस्थित तरीके से दर्शन करवाए गए, ताकि भीड़ के बीच किसी तरह की अव्यवस्था न हो।
मंदिर अधिकारी प्रकाश चंद ने बताया कि अष्टमी को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह रहा। प्रशासन की ओर से भीड़ को नियंत्रित करने और व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।