{"_id":"6ad38a4094cc0443b405eca6","slug":"nutritious-food-is-essential-for-a-healthy-life-for-children-kangra-news-c-95-1-kng1060-262069-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों के स्वस्थ जीवन के लिए पौष्टिक भोजन जरूरी : वंदना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों के स्वस्थ जीवन के लिए पौष्टिक भोजन जरूरी : वंदना
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। इनर व्हील क्लब पालमपुर की ओर से विश्व खाद्य दिवस के अवसर पर बचपन प्ले एंड जूनियर फाउंडेशन स्कूल और राजकीय प्राथमिक विद्यालय, घुग्गर टांडा में दो दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बच्चों को पौष्टिक भोजन और संतुलित आहार के महत्व की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में पीडीसी रजनी नेगी, आईपीपी आभा पीटर और पीपी एवं ई-एडमिन सीमा शर्मा ने बच्चों को स्वस्थ खान-पान की आदतें अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि संतुलित आहार बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस दौरान बच्चों को दूध, केले और जलपान वितरित किया गया, जबकि सीमा शर्मा ने स्टेशनरी किट प्रदान कीं। क्लब अध्यक्ष वंदना शर्मा ने कहा कि बच्चों को पौष्टिक भोजन के प्रति जागरूक करना जरूरी है। संवाद
-- -- -- -- -- -
विक्रम बतरा कॉलेज में अंकिता बनीं सीएससीए अध्यक्ष
पालमपुर (कांगड़ा)। शहीद कैप्टन विक्रम बतरा राजकीय महाविद्यालय, पालमपुर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नवगठित केंद्रीय छात्र संघ (सीएससीए) का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। प्राचार्य प्रो. पंकज सूद ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि छात्र संघ विद्यार्थियों में नेतृत्व, अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के साथ प्रशासन और विद्यार्थियों के बीच महत्वपूर्ण कड़ी का कार्य करता है।
विज्ञापन
उपप्राचार्य प्रो. कल्पना ऋषि ने पदाधिकारियों को आपसी सहयोग से विद्यार्थियों के हित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया। संघ में एमएससी जूलॉजी तृतीय सत्र की अंकिता को अध्यक्ष, बीए तृतीय वर्ष के अखिल कपूर को उपाध्यक्ष, बीकॉम प्रथम सत्र की अंशिका को सचिव और बीएससी तृतीय वर्ष के विशाल डोगरा को संयुक्त सचिव मनोनीत किया गया। इनके अलावा 30 मनोनीत सदस्यों ने भी शपथ ग्रहण की।
सीएससीए अध्यक्ष अंकिता ने विद्यार्थियों की समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाने और उनके हितों के लिए कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई। — संवाद
धीरा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मरीजों को बांटे फल
धीरा (कांगड़ा)। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पूर्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हरि सिंह धरवाल की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धीरा स्थित अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कैप्टन जसवंत सिंह, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव सुनील शर्मा, परितोष गुप्ता, ईश्वर चौधरी, लेख राज, दिनेश कुमार, राकेश राणा मुन्ना, अशोक कुमार, विनोद धरवाल और विकास कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद