सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Another attempted robbery took place late last night on Bilaspur-Bharatmala road

Korba: भारतमाला सड़क पर फिर पत्थरबाजी, चलती कार पर अटैक; एक पत्थर बैठी युवती की आंख में लगा

अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Tue, 28 Apr 2026 04:57 PM IST
विज्ञापन
सार

कोरबा के मानिकपुर निवासी जितेंद्र सोनी अपनी कार से बिलासपुर से लौट रहे थे, तभी भारतमाला मुख्य मार्ग पर कुछ युवकों ने चलती कार पर पत्थरों की बौछार कर दी। एक सप्ताह में यह दूसरी घटना है।

Another attempted robbery took place late last night on Bilaspur-Bharatmala road
भारतमाला सड़क पर फिर पत्थरबाजी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सोमवार की देर रात बिलासपुर भारतमाला सड़क पर लूट की फिर कोशिश हुई है। जहां बदमाशों ने चलती कार को निशाना बनाते हुए पत्थरबाजी की। इस हमले में कोरबा मानिकपुर का परिवार बाल-बाल बच गया। एक सप्ताह में यह दूसरी घटना सामने आई।

Trending Videos


शनिवार को पहली घटना सामने आई जहां उरगा थाना क्षेत्र के बलौदा तरदा मार्ग का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, कार सवार लोग भारतमाला सड़क से गुजर रहे थे, तभी अचानक तीन से पांच बदमाशों ने कार पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। इसी दौरान एक बड़ा पत्थर कार के शीशे से टकराया और कार में बैठी युवती की आंख में जा लगा, जिससे उसे गंभीर चोट आई थी। घटना के बाद घायल युवती को तत्काल निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

korba


बताया जा रहा है कि आंख में गंभीर चोट लगने के कारण कॉर्निया डैमेज हो गया है, जिससे स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। सोमवार की देर रात मानिकपुर चौकी इलाके के एसईसीएल निवासी जितेंद सोनी अपने दोस्त के साथ बिलासपुर किसी काम से गया गया था।

देर रात वापस लौटते समय बिलासपुर के आगे भारतमाला मुख्य मार्ग पर अचानक से चलती कार पर कुछ युवकों ने पत्थरों की बरसात शुरू कर दी। पत्थर बाजी होने के बाद गाड़ी को युवक नहीं रोका और आगे चलते चला सीधे कोरबा के सर्वमंगला पर अपनी गाड़ी रोक। इस दौरान गाड़ी के दोनों तरफ पत्थर के निशान और वाहन डैमेज हो गया था।

पीड़ित युवक ने बताया कि तीन युवक थे, जो लूटपाट की नीयत से इस तरह की घटना को अंजाम दिया गया। अगर वाहन रोकते तो उनके साथ कुछ भी बड़ी घटना हो सकती थी। लगातार हो रही इस मार्ग पर घटना के बाद लोगों में दहशत का माहौल है। हालांकि, इस मामले युवक ने पुलिस से शिकायत नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed